बावड़ी में बुजुर्ग की तैरती लाश मिलने से फैली सनसनी:चार दिन से घर से लापता थे, पुलिस ने पोस्टमर्टम के लिए भिजवा शुरू की जांच

Actionpunjab
2 Min Read




भीलवाड़ा में पिछले 4 दिन से घर से लापता बुजुर्ग की लाश उनके घर से करीब 400 मीटर दूर एक धर्म स्थल की बावड़ी में तैरती हुई मिली। लोगों ने जब बावड़ी में लाश तैरती हुई देखी तो पुलिस को सूचना दी,जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत बुजुर्ग की लाश को बावड़ी से बाहर निकलवाया।इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बावड़ी में तैरती हुई मिली लाश मामला शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र का है,आज सुबह करीब 8 बजे दादाबाड़ी क्षेत्र के आत्माराम मुक्ति धाम की बावड़ी में एक तैरती हुई लाश देखकर सनसनी फैल गई।लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बावड़ी से बाहर निकलवाया।पुलिस ने मृतक की पहचान रामदयाल कोली (74)पिता लखा बा कोली के रूप में की है।बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रामदयाल पिछले 4 दिन से अपने घर से लापता थे और परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। प्रथमदृष्टया माना जा रहा पैर फिसलने से बावड़ी में गिरना इस संबंध में गुमशुदगी का एक मामला भी थाने में दर्ज कराया था,आज सुबह उनकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई।प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि बुजुर्ग आत्माराम मुक्ति स्थल पर धर्म ध्यान के लिए गए होंगे और शायद पैर फिसलने से वो बावड़ी में गिर गए होंगे।फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। हर पहलू पर जांच जारी भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि 1 जून को कोली मोहल्ला में रहने वाले रामदयाल कोली लापता हो गए थे इसके बाद से परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे आज सुबह उनकी लाश आत्माराम सत्संग मंडल के निकट बावड़ी में तैरती हुई मिली। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं साथ ही पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *