नारनौल में लकड़ी के इंधन में लगी आग:एक मकान भी चपेट में आया, फ्रीज और मोटर समेत फर्नीचर-बिस्तर जले

Actionpunjab
2 Min Read




महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में सदर थाना के गांव धरसूं में बुधवार देर रात को खुले में पड़े लकड़ी के इंधन में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इससे अनेक लोगों का हजारों रुपए का इंधन जल गया। वहीं आग ने पास के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मकान मालिक को काफी नुकसान हुआ है। गांव धरसूं में गांव के बाहर खुले में रखे लोगों के लकड़ी के इंधन में बुधवार रात को करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आग लगने की वजह से वहां गांव में रखा ग्रामीणों का इंधन जल गया। एक घंटे पर पाया काबू आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक वहां पर रखा लोगों का इंधन जल चुका था। वहीं ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग पर काबू पाया। घर के सभी उपकरण जले वहीं खुले में लगी आग के कारण पास बना एक मकान भी उसकी चपेट में आ गया। जिसके कारण सुरेश कुमार सैनी के मकान में आग लग गई। आग लगने की वजह से सुरेश सैनी के घर में रखा फर्नीचर, बिजली के उपकरण, फ्रीज, पानी की मोटर, दीवार, बिस्तर व अन्य सामान भी जल गया। नुकसान की हो भरपाई इसके कारण सुरेश सैनी को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। सुरेश सैनी का कहना है कि उसके हुए नुकसान की भरपाई की जाए। वहीं ग्रामीणों ने भी मांग की है कि उनके हुए नुकसान की भरपाई की जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *