एमजेपीआरयू ने बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा प्रक्रिया शुरू की:छात्र 14 जून तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे

Actionpunjab
2 Min Read




बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) ने बीएड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं 5 जून से 14 जून तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा आवेदन पत्र समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद विद्यार्थियों को आवेदन पत्र की हार्डकॉपी 15 जून तक अपने कॉलेज या विभाग में जमा करनी होगी। इसके बाद, महाविद्यालयों को 16 जून तक सभी आवेदन ऑनलाइन सत्यापित कर अनुमोदित करने होंगे। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म की जांच और सत्यापन की पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालयों की होगी। किसी भी प्रकार की गलती होने पर कॉलेज स्वयं उत्तरदायी होंगे। साथ ही, आवेदन पत्र की हार्डकॉपी विश्वविद्यालय में व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी। बीएड प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है ताकि उन्हें परीक्षा में शामिल होने में कोई परेशानी न हो।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *