MLA अर्जुन चौटाला के बयान पर दिग्विजय बोले:हम चौ. देवीलाल की चौथी पीढ़ी, गाली नहीं देनी चाहिए, कभी अजय-अभय ने नहीं कहीं

Actionpunjab
4 Min Read




इनेलो के रानियां विधायक अर्जुन चौटाला एवं रोहतक DC राजपुरोहित के बीच हुए विवाद पर JJP के यूथ प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने अर्जुन चौटाला को अपना छोटा भाई बताते हुए इसकी निंदा की है और मीडिया को दिए बयान में कहा, हम चौ. देवीलाल की चौथी पीढ़ी है। कभी अजय सिंह व अभय सिंह ने ओछी बात नहीं की तो हम इस जिम्मेदारी को और आगे बढ़ाना है। ऐसी ओछी बात नहीं करनी चाहिए। JJP नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा, ऐसा है कि ब्यूराक्रेसी तो हावी है ही। ये पुलिस वाले भी गुंडागर्दी करते हैं। ये नहीं करनी चाहिए। अर्जुन भी मेरा छोटा भाई है कि जुबां पर कंट्रोल होना चाहिए, गाली नहीं देनी चाहिए थी। आप चौ. देवीलाल के परपोते हो। चौ. देवीलाल ने बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ी। मगर उन्होंने अपने मुंह से कभी ओछी बात नहीं की। यह बयान उन्होंने जींद व जुलाना में गांव-गांव अभियान पर दौरे के दौरान बुधवार को दिया। हालांकि, इनेलो विधायक के इस बयान के बाद हरियाणा पुलिस और हरियाणा आईपीएस एसोसिएशन में रोष का माहौल है। हालांकि, इस पर विधायक अर्जुन चौटाला ने सफाई देते हुए मीडिया से कहा था, मैं चौ. देवीलाल का सिपाही हूं। अगर मेरे साथ बदतमीजी से बात करोगे तो मैं इसका जवाब देना जानता हूं। जजपा वालों को तो आपत्ति हमेशा रहती है। अगर ये आपत्ति छोड़कर सही ढंग से काम करते तो आज एक-दो विधायक होता। इनको कोई मतलब नहीं है। दिग्विजय बोले, मां-बहन की गाली देना, मैं इसे ठीक नहीं मानता दिग्विजय बोले, चौटाला साहब ने भी कभी ओछी बात नहीं की। मेरे पिता अजय सिंह ने भी गलत बात नहीं कही। जहां तक मुझे ज्ञात है शायद मेरे चाचा अभय सिंह ने भी नहीं कही होगी। अब हम चौथी पीढ़ी में आ गए हैं तो उस जिम्मेदारी को हमें और ज्यादा बढ़ाना है। जमाना सोशल मीडिया का है और हर आदमी के हाथ में कैमरे हैं। इसलिए मुंह से गाली नहीं देनी चाहिए। अब वो बात जो थी, पुलिस वालों की और उनकी। मगर उसके मुंह से निकली हुई गाली तो मामला बदल गया। कहने का मौका मिल गया तो गाली नहीं देनी चाहिए। प्रोटोकॉल का भी ये मतलब नहीं कि आप गाली दो। मान लिया प्रोटोकॉल में विधायक है और मान लिया विधायक की ताकत बहुत बड़ी होती है। मगर मुंह से औछी बात कहना और किसी का मां-बहन की गाली देना, मैं तो मानता नहीं कि ठीक बात है। बाकी वो सोचे। रोहतक में एसपी से विवाद में कहा था, जा दफा हो जानकारी के अनुसार, इनेलो की ओर से प्रदेशभर में महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। एक जून को प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा था। सिरसा के लिए दो जून का समय रखा, जिसके तहत अब ये प्रदर्शन किया जाएगा। रोहतक में डीसी द्वारा समय पर ज्ञापन लेने के लिए न आने पर एसपी के साथ विधायक अर्जुन चौटाला की बहस हो गई थी और जा दफा हो तक कह दिया था। इसी के साथ पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला एवं सीआईए इंचार्ज हिसार का विवाद गर्मा गया था और जजपा नेता व वर्करों ने इसकी कड़ी निंदा करते आपत्ति जताई थी। इसका इनेलो वर्करों ने भी विरोध करते हुए जवाब दिया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *