बांसवाड़ा में चलती बाइक पर गिरा नीलगिरी का पेड़:गुरुवार शाम को हुआ हादसा, किशोरी के सिर में आए 10 टांके

Actionpunjab
2 Min Read




माहीडेम-बांसवाड़ा मार्ग पर खेरडाबरा गांव के पास गुरुवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़ा एक भारी-भरकम नीलगिरी का पेड़ अचानक चलती बाइक पर आ गिरा। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पेड़ सीधे 14 वर्षीय बालिका के सिर पर लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां सिर में गहरे घाव के कारण डॉक्टरों को 10 टांके लगाने पड़े। ​चलती बाइक पर आ गिरा पेड़, मची चीख-पुकार ​जानकारी के मुताबिक भूंगड़ा निवासी मोहम्मद इसाक अपनी 14 वर्षीय बेटी सुफीया के साथ माहीडेम से बांसवाड़ा की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक खेरडाबरा गांव के पास पहुंची, सड़क किनारे स्थित एक नीलगिरी का पेड़ अचानक भरभराकर चलती बाइक पर गिर गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि मोहम्मद इसाक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पेड़ गिरते ही चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ​एमजी अस्पताल में भर्ती, सिर में आए 10 टांके ​ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत महात्मा गांधी (एमजी) जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सुफीया के सिर में गंभीर चोट आई है। इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुफीया के सिर में आए गहरे जख्म पर 10 टांके लगाए हैं। वहीं, पिता मोहम्मद इसाक को भी शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। ​प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल ​गनीमत रही कि हादसे में जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने वन विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही को जरूर उजागर कर दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *