लखनऊ में RSS का पथ संचलन:स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता का संदेश दिया; नागरिकों ने किया स्वागत

Actionpunjab
2 Min Read




लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम के प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया। सरस्वती कुंज, निराला नगर से निकले इस संचलन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता का संदेश दिया। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। प्रांत के सह प्रचार प्रमुख डॉ.सचिंद्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के काशी, कानपुर, गोरक्ष और अवध प्रांत के 289 स्वयंसेवकों के लिए 22 मई से चल रहा है। इसमें शारीरिक, बौद्धिक और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह पथ संचलन आयोजित किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में आगे बढ़ते रहे पथ संचलन सरस्वती कुंज से शुरू होकर आठ नंबर चौराहा, विवेकानंदपुरी, महानगर, आईटी मेट्रो स्टेशन, अयोध्या मार्ग और आईटी चौराहा होते हुए श्री रामकृष्ण मठ के सामने से वापस वर्ग स्थल पर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग पर स्वयंसेवक संघ घोष के मधुर स्वरों के साथ अनुशासित पंक्तियों में आगे बढ़ते रहे, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पुष्पवर्षा और अभिनंदन के बीच स्वयंसेवकों का उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। लोगों ने इस आयोजन को सामाजिक समरसता और संगठन शक्ति का प्रतीक बताया। ये मौजूद रहे पथ संचलन के दौरान प्रशिक्षण वर्ग के सर्वाधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह, वर्ग कार्यवाह डॉ. देवेंद्र अस्थाना और क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख अखिलेश उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन, क्षेत्र प्रचारक अनिल, क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मिथिलेश नारायण, क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष और विभाग प्रचारक अनिल सहित संघ के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *