मोहाली में युवती का मर्डर:आरोपी से कुछ समय पहले हुआ था ब्रेकअप, ऑफिस पहुंचकर किया हमला, खुद भी गंभीर

Actionpunjab
3 Min Read




मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती के मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका साथी है। मर्डर के बाद आरोपी ने खुद भी सुसाइड की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। दोनों को गंभीर हालत में एक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई। जबकि आरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तीन पॉइंट में जानिए सारा मामला तीन साल से दोस्ती, फिर हुआ ब्रेकअप पता चला है कि दोनों एक प्रावइेट कंपनी में काम करते थे। यह कंपनी पैकर्स एंड मूवर्स करती। करीब तीन साल से इकट्ठे काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई, बात प्रेम तक पहुंच गई। हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेक हो गया था। रिश्ता सुधारने की कोशिश, सफलता नहीं ब्रेकअप के बाद आरोपी काफी टूट गया था। वह मानसिक रूप से परेशान रहने लग पड़ा था। उसने डिंपल से दोबारा रिलेशन सुधारने की कोशिश की, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई। ऐसे में वह काफी परेशान हो गया। आफिस पहुंचकर चाकू से किया हमला वीरवार देर शाम आरोपी कंपनी में पहुंचा, जहां पर आरोपी और मृतका में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच उसने चाकू से डिंपल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसे देखकर अन्य मुलाजिम भी डर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरविंदर का उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा पेरेंटस को किया सूचित मोहाली के थाना फेज-11 के एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि लड़की मौत हो गई। पेरेंटस को सूचना दी गई है। उनके आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 7:40 पर सूचना मिली, घटना स्थल सील एसएचओ ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना करीब 7:40 बजे मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर भेजी गई। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। परिसर से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर जांच की जा रही है।”
पुलिस और फॉरेंसिक टीम रात करीब 10 बजे तक मौके पर मौजूद रही और इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस अभी तक हमले के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं कर पाई है और आरोपी व मृतका के रिश्ते की भी जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *