55 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार:तीनों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम, अब जेवरात बरामदगी के प्रयास में जुटी फलासिया थाना पुलिस

Actionpunjab
2 Min Read




उदयपुर के फलासिया थाना क्षेत्र के कोल्यारी कस्बे में 55 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी लक्ष्मण वडेरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथ प्रकाश वडेरा और रमेश वडेरा के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बता दें, प्रकाश और रमेश दोनों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। इनसे पूरा माल बरामद नहीं हो पाया है। ऐसे में पुलिस बरामदगी के प्रयास में जुटी है। थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी लक्ष्मण पिता थावरा झाड़ोल के ढुढकिया के जंगलों में छिपा है। जहां पुलिस पहुंची और आरोपी की तलाश करते हुए हुए दबोच लिया। बता दें, तीनों आरोपी ने 17 मई को घर में घुसकर गहने और कैश लेकर फरार हो गए थे। चोरी का सोना-चांदी और नकदी आपस में बांट ली थी। सोना-चांदी के जेवरात और नकदी ले गए थे चोर
थानाधिकारी ने बताया कि 18 मई 2026 को प्रार्थी शेरसिंह पिता भगवतसिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दी थी, रिपोर्ट में बताया- 17 मई को घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मैं और मेरी पत्नी उदयपुर किसी काम से गए थे, जबकि मेरा बेटा और बहू कमरे में सो रहे थे। चोरों ने मौका पाकर रात में घर के पीछे से घुसकर तीनों कमरों के ताले तोड़े, फिर अलमारी का लॉकर तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। सुबह जब बेटा और बहू उठे तो चोरी का पता लगा। इनपुट: दुष्यंत पूर्बिया,झाड़ोल

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *