डीग में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'लोकतंत्र का पेड़' रोपित:पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन का लिया संकल्प

Actionpunjab
1 Min Read




डीग के मास्टर आदित्येंद्र गवर्नमेंट कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार स्वीप (SVEEP) गतिविधि के तहत हुआ। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में ‘लोकतंत्र का पेड़ : 2026’ के रूप में एक पौधा रोपित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दिलीप सिंह, ईएलसी प्रभारी संदीप कुमार और संकाय सदस्यों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन का संकल्प लिया। उपस्थित प्रतिभागियों ने रोपित पौधे की नियमित देखभाल और संरक्षण का दायित्व भी स्वीकार किया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई। इसमें मतदान के महत्व, मतदाता पंजीकरण, लोकतांत्रिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही डिजिटल सुविधाओं के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पर्यावरण संरक्षण और लोकतंत्र की मजबूती दोनों ही राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *