![]()
तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने शुक्रवार को तोशाम कस्बे को जाम मुक्त और हरा भरा बनाने के लिए पंचायत घर में ग्राम सभा की बैठक की। जिसमें कस्बे के प्रबुद्ध जनों, जनप्रतिनिधियो, विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के सुझाव सांझा किए। एसडीएम की अध्यक्षता में प्रशासन, जन प्रतिनिधियों तथा आम जनता को भागीदार बनाकर ग्राम सभा में कस्बे को जाम मुक्त और हराभरा बनाने के रोड़ मैप तैयार किया। मॉडल के रूप में सुरेंद्र सिंह चौक से भिवानी रोड़, सिवानी रोड़ और हिसार रोड़ को पेड़ लगाकर हराभरा किया जाने का पंचायत घर में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम लगाकर पौधा रोपण कर शुभारंभ किया। हर दुकानदार पेड़ गोद लेकर उसका पालन पोषण और रख-रखाव करेंगे। ग्राम सभा में मुख्य बाजार सहित पूरी बाबा मुंगिपा नगरी की सुरक्षा के लिए मुख्य चौराहो पर हाई स्पीड सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं कस्बे की रात में भव्यता बढ़ाने के लिए लाइटें लगाई जाएंगी। बाजार और मुख्य सड़कों पर दुकानों और रहड़ियों के लिए जगह चिह्नित करके निशानदेही तय की जाएगी, ताकि जाम ना लगे। पुराना अस्पताल तुड़वाकर बनाई जाएगी रेहड़ी मार्केट
पुराना अस्पताल को तुड़वाकर रेहड़ी मार्केट बनाई जाएगी। झील के पास गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा कस्बे को नशा मुक्त बनाने सहित तमाम पहलुओं पर विस्तार पूर्वक सुझाव सांझे किए गए। ग्राम सभा में एसईपीओ अजय कुमार, वन राजिक अधिकारी बजरंग तंवर, ग्राम सचिव कवंरभान, सरपंच राजेश तंवर,पूर्व सरपंच नानक चंद, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि डॉ संतलाल, पूर्व सरपंच देवराज गोयल, अनिल गर्ग बगनवालिया, मास्टर अश्वनी, विकास सिगंला सहित विभिन्न व्यापार मंडलो के प्रतिनिधि व पंचायत के जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
तोशाम को जाम मुक्त करने के लिए बनाया रोडमैप:हाई स्पीड सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और लाइटों से जगमग होगा शहर, रेहड़ी मार्केट व पार्किंग बनेंगे
Leave a comment