![]()
मुजफ्फरनगर जनपद के छपार क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिसौना कट के पास करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों बाइक सवार मुजफ्फरनगर की ओर से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वे पूजा होटल के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का पिछला हिस्सा उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम दुर्घटना के बाद दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी और छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत:मुजफ्फरनगर में सड़क पर चिपके शव के चिथड़े, पुलिस ने पॉलिथिन में उठाया; हरिद्वार जा रहे थे
Leave a comment