करौली में 32 चैंपियन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण:पोषण ट्रैकर, ग्रोथ मॉनिटरिंग और कुपोषण प्रबंधन पर दिया जोर

Actionpunjab
1 Min Read




करौली में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा यूनिसेफ के सहयोगी संस्थान वात्सल्य टीम ने एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था। इस कार्यशाला में करौली, मासलपुर और मंडरायल ब्लॉक की कुल 32 चैंपियन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन महिला पर्यवेक्षकों और संस्थान प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ऑनलाइन प्री-टेस्ट के साथ हुई। प्रशिक्षण के दौरान पोषण ट्रैकर में परिवार सर्वेक्षण, लाभार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण, अम्मा कार्यक्रम के विभिन्न चरण, ग्रोथ मॉनिटरिंग, होम विजिट, रेफरल, निगरानी और शालापूर्व शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को इन्फेंटोमीटर, स्टेडियोमीटर और डिजिटल वजन मशीन के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, बच्चों में कुपोषण, कम वजन और बौनापन की पहचान एवं उनके प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला में सुपरविजन मॉनिटरिंग ऐप और ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण का समापन पोस्ट-टेस्ट के साथ हुआ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *