पाटन के रेला मे पत्थरों की खदान ढही:नीचे गिरा मलबा, एलएनटी मशीन दबी; मौके पर जुटे ग्रामीण

Actionpunjab
1 Min Read




सीकर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के रैला में संचालित खदान में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। पाटन तहसीलदार सुभाष चंद्र ने बताया-रेला मायनींग जोन में स्थित रात करीब 8:00 बजे एक लीज नंबर 58/10 संचालक हनुमान गुर्जर की खदान में साइड का हिस्सा अचानक दरक गया, जिससे भारी मात्रा में पत्थरो का मलबा खान में जा गिरा। जिसमें जिसमें एक एलएनटी मशीन दब गई। हादसे के समय वहां पर कोई मजदूर मौजूद नहीं होने से जनहानि टल गई। मलबे में दबी एलएनटी मशीन
ग्रामीणों के अनुसार मलबे में एलएनटी मशीन दब गई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि लगातार ऊपर से पत्थर गिरने के कारण देर रात तक मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *