मनीषा मौत मामले में आज महापंचायत, प्रदेशभर की खापें:किसान व सामाजिक संगठन लेंगे भाग, सीबीआई से खुलासे की मांग को लेकर लेंगे फैसला

Actionpunjab
3 Min Read




भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा की मौत मामले में रविवार को गांव में महापंचायत होगी। जिसमें प्रदेशभर की खापों के पदाधिकारी, किसान संगठनों व सामाजिक संगठनों के साथ आमजन शामिल होंगे। वहीं सीबीआई से खुलासे की मांग को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी और फैसला लिया जाएगा। इस महापंचायत को लेकर गांव में तैयारी कर ली गई है। वहीं मनीषा के पिता संजय के अनुसार गांव के पंचायत घर में यह महापंचायत होगी। जिसके लिए टेंट लगाया गया है। इससे पहले मनीषा के पिता ने महापंचायत को लेकर एक वीडियो भी जारी की। जिसमें उन्होंने खापों व आमजन से अपील की है। वीडियो में संजय ने हाथ जोड़कर कहा कि “आप सभी समाज के लोगों से व हरियाणा प्रदेश की सभी खापों के पदाधिकारियों, किसान संगठनों व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से विनम्र अपील करता हूं कि आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में महापंचायत में पहुंचकर बेटी मनीषा को न्याय दिलवाने में सहयोग करें।” 180 गुना 45 फीट टेंट लगाया
मनीषा के पिता संजय ने कहा कि गांव के पंचायतघर में यह महापंचायत रखी गई है। इसके लिए पंचायतघर में टैंट लगाया जाएगा। ताकि लोग गर्मी में ठीक से बैठ सके। वहीं प्रदेश की सभी खापों, सामाजिक संगठनों व किसान संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा सभी आमजन से भी महापंचायत में पहुंचने का न्यौता दिया गया है। इसके लिए 180 फीट गुना 45 फीट का टेंट लगाया है। सीबीआई से खुलासे की मांग
मनीषा मौत मामले में खुलासे की मांग को लेकर 7 जून को गांव में महापंचायत बुलाई है। मांग है कि जल्दी से जल्दी CBI खुलासा करे और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। जिसमें प्रदेशभर की खापों को बुलाया गया है। पहले भी बार-बार अल्टीमेटम देने के बाद भी खुलासा नहीं हुआ। जिसके कारण महापंचायत में आगे की रणनीति बनाई जाएगी और फैसला लिया जाएगा। 11 अगस्त को लापता हुई
पिता संजय ने बताया था कि उसकी बेटी मनीषा 11 अगस्त को प्ले स्कूल में ड्यूटी पर गई थी। इसके बार वह नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जाने की बात कहकर गई थी। जिसके बाद मनीषा घर नहीं लौटी। इसके बाद 13 अगस्त को मनीषा का शव गांव सिंघानी के खेतों में पड़ा हुआ मिला।
इसके बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। लोगों ने मनीषा को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। 18 अगस्त को पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया। इसके बाद लोगों का विरोध बढ़ गया। बढ़ते आंदोलन को देखते हुए मनीषा का तीसरी बार दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम करवाया और जांच CBI को सौंप दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *