प्रधान पर पट्टा-दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप:डीएम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, ग्रामीणों ने की शिकायत

Actionpunjab
2 Min Read




रायबरेली के रेवली गांव के ग्राम प्रधान राजकुमार अग्रहरि पर सरकारी जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। जिलाधिकारी के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगे हैं। मामले से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रेवली गांव के ग्राम प्रधान राजकुमार अग्रहरि पर आरोप है कि उन्होंने एक युवक से सरकारी जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये लिए थे। पीड़ित युवक का कहना है कि पट्टा नहीं मिलने के बावजूद ग्राम प्रधान ने उसकी रकम वापस नहीं की। इस संबंध में युवक ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि 50 से अधिक गरीब और पात्र लोगों से भी आवासीय पट्टा दिलाने का आश्वासन देकर धनराशि वसूली है। ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से रकम लेने के बावजूद उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। इसी बीच ग्राम प्रधान और युवक के बीच बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऑडियो में कथित तौर पर अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियां सुनाई दे रही हैं। आरोप है कि बातचीत के दौरान ग्राम प्रधान ने रायबरेली की जिलाधिकारी के लिए भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया- वायरल ऑडियो और लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *