रामपुर में रेलवे ट्रैक पार करते हलवाई की मौत:काम से लौटते समय ट्रेन की चपेट में आए, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Actionpunjab
2 Min Read




रामपुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 42 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। मृतक की पहचान ज्वालानगर की विष्णु विहार कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय महिलाल के रूप में हुई है। वह हलवाई का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, महिलाल काम खत्म करने के बाद रेलवे ट्रैक पार कर अपने घर अजीतपुर जा रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है, जहां पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। मृतक के भाई ने बताया कि उन्हें पुलिस की ओर से हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद वे जीआरपी थाने और फिर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। महिलाल अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *