मोहाली में लोगों पर किया हमला:जगतपुरा में युवक से जानलेवा हमले की घटना, पुलिस ने किया केस दर्ज, नशा तस्करी के आरोप

Actionpunjab
2 Min Read




मोहाली के जगतपुरा इलाके में लूटपाट और मारपीट की वारदातों में शामिल एक गैंग के फिर सक्रिय होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गैंग के सदस्यों ने एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की। जब स्थानीय निवासी उसे बचाने के लिए आगे आया तो आरोपियों ने उसके सिर पर हमला कर दिया। घटना 4 जून की बताई जा रही है, लेकिन अब परिवार ने सामने आकर घटना की जानकारी दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ युवक एक व्यक्ति की पिटाई कर रहे थे। इसी दौरान इलाके का एक निवासी उसे बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी और सिर पर गंभीर वार किए। एक अन्य व्यक्ति पर भी हमला जब एक अन्य व्यक्ति बीच-बचाव करने के लिए आगे आया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में 5 जून 2026 को एफआईआर नंबर 155 दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पीड़ित ने लगाए नशा तस्करी के आरोप पीड़ित मोहित कुमार ने इस मामले में नशा तस्करी के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जिन व्यक्तियों ने हमला किया था, वे इस इलाके में नशा तस्करी का खेल चलाते हैं। छह महीने पहले उन्होंने इन व्यक्तियों को पकड़कर मोहाली के आईटी सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस के हवाले करवाया था, लेकिन वे अगले ही दिन छूटकर वापस आ गए थे। 3 पॉइंट में जानिए पीड़ित की कहानी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *