World News Updates: US-Iran Tension, Israel Strikes Tehran

Actionpunjab
5 Min Read


  • Hindi News
  • International
  • World News Updates: US Iran Tension, Israel Strikes Tehran | Philippines Earthquake, Lebanon Latest News

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान रनवे पर उछला और देखते ही देखते आग के बड़े गोले में बदल गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई।

डोमिनिकन सिविल एविएशन इंस्टीट्यूट के मुताबिक, गल्फस्ट्रीम G200 जेट ला रोमाना से अमेरिका के टेक्सास स्थित ऑस्टिन जा रहा था। उड़ान के दौरान विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने इमरजेंसी घोषित की और एयरपोर्ट लौटने का फैसला किया।

अधिकारियों के अनुसार, विमान एयरपोर्ट से करीब 16 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में था, जब उसने इमरजेंसी की सूचना दी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान को रनवे पर पीछे के पहियों के सहारे घिसटते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद विमान जोर से उछलता है और कुछ ही सेकेंड में आग के विशाल गोले में बदल जाता है। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया।

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है।

विमान हादसे का वीडियो…

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें…

इंग्लैंड के वर्ल्ड कप बेस कैंप के पास फायरिंग में 9 घायल

अमेरिका के कैनसस सिटी में इंग्लैंड की फीफा वर्ल्ड कप-2026 बेस कैंप साइट के पास शनिवार को गोलीबारी हुई, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घटना ऐसे समय हुई है जब उत्तरी अमेरिका में फीफा वर्ल्ड कप-2026 शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं।

गोलीबारी कैनसस सिटी स्थित स्वोप सॉकर विलेज के करीब हुई, जिसे वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग बेस कैंप बनाया गया है। घटना स्थल बेस कैंप से करीब 4 मील दूर बताया गया है। हालांकि, इंग्लैंड की टीम अभी वहां नहीं पहुंची है। टीम बुधवार को ऑरलैंडो में कोस्टा रिका के खिलाफ प्री-टूर्नामेंट फ्रेंडली मैच खेलेगी।

कैनसस सिटी पुलिस के अनुसार फायरिंग में घायल सभी 9 लोगों की जान को कोई खतरा नहीं है। इनमें से कम से कम 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।

इंग्लैंड वर्ल्ड कप-2026 में ग्रुप L में क्रोएशिया, घाना और पनामा के साथ खेल रहा है। टीम अपना पहला मुकाबला 17 जून को क्रोएशिया के खिलाफ खेलेगी। 1966 की विश्व चैंपियन इंग्लैंड इस बार दूसरा विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

न्यूयॉर्क के पेन स्टेशन पर चाकूबाजी में 5 घायल; संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी स्थित पेन स्टेशन पर रविवार शाम चाकूबाजी की घटना में 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने हमले के बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में इसे रैंडम हिंसक हमला माना जा रहा है।

न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के अनुसार घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। दो लोगों को मध्यम और दो को मामूली चोटें आई हैं।

घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब 7 बजे हुई। हमले के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और बाद में एमट्रैक पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।

यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को न्यूयॉर्क दौरे पर आने वाले हैं। ट्रम्प मैडिसन स्क्वायर गार्डन में न्यूयॉर्क निक्स और सैन एंटोनियो स्पर्स के बीच होने वाला NBA फाइनल मुकाबला देखने पहुंचेंगे।

पेन स्टेशन सीधे मैडिसन स्क्वायर गार्डन के नीचे स्थित है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। ट्रम्प की यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। इनमें नो-बैग पॉलिसी और एरिना के बाहर प्रस्तावित वॉच पार्टी रद्द करना शामिल है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *