अमृतसर में मंदिर के बाहर खूनी झड़प:युवकों पर रॉड से किया हमला, एक्टिवा भी तोड़ी; SHO बोले- मामले की जांच जारी

Actionpunjab
2 Min Read




अमृतसर के 100 फुटी रोड स्थित हनुमान मंदिर के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। शनिवार रात मंदिर में आरती चल रही थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान लगभग एक दर्जन युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर दो से तीन युवकों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मंदिर परिसर के बाहर जमकर मारपीट शुरू हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह विवाद पुरानी रंजिश से जुड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले का शिकार हुए कुछ युवक अपनी जान बचाने के लिए मंदिर के अंदर चले गए, लेकिन हमलावर उनका पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गए। आरोप है कि युवकों को बाहर खींचकर उन पर रॉड से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। धार्मिक स्थल के बाहर ऐसी घटना बेहद चिंताजनक घटना के दौरान एक युवक की एक्टिवा को भी निशाना बनाया गया और जमकर तोड़फोड़ की गई। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद डर और दहशत का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह की हिंसक घटना बेहद चिंताजनक है। एसएचओ बोले- मामले की जांच अभी जारी है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना बी डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इसकी पूरी जानकारी जल्द ही मीडिया के साथ साझा की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *