पंजाबी युवक की जर्मनी में हत्या:मंदिर के विवाद में समझौता कराने गया था, हरियाणा के 4 युवकों ने तेजधार हथियारों से काटा

Actionpunjab
2 Min Read




जर्मनी में पंजाब के कपूरथला जिले के रहने वाले एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की पहचान रामगढ़ के रहने वाले राजविंदर सिंह (30) के रूप में हुई है। राजविंदर सिंह पिछले 10 साल से जर्मनी में रह रहा था। उसे एक मंदिर विवाद सुलझाने के दौरान तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया था, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता जरनैल सिंह ने बताया कि उनका बेटा बेहतर भविष्य के लिए जर्मनी गया था और बाद में वहां का नागरिक बन गया। उन्हें दो दिन पहले फोन पर सूचना मिली कि जर्मनी में एक मंदिर की अध्यक्षता को लेकर हरियाणा के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया था। परिजनों के अनुसार, राजविंदर सिंह इस विवाद को शांत करवाने और समझौता कराने के लिए मौके पर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान हरियाणा के चार युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में राजविंदर के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल राजविंदर सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 2 दिनों तक चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से गांव रामगढ़ और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतक के पिता जरनैल सिंह ने भारत सरकार से मांग की है कि उन्हें अपने बेटे का अंतिम संस्कार करने के लिए जर्मनी जाने की अनुमति दी जाए या राजविंदर सिंह के शव को उनके पैतृक गांव रामगढ़ (पंजाब) लाने की व्यवस्था की जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *