धौलपुर के सागरपाड़ा चौकी के पास दिखा लेपर्ड:वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की

Actionpunjab
2 Min Read




धौलपुर शहर के सागरपाड़ा चौकी क्षेत्र में सोमवार शाम को एक लेपर्ड देखा गया। इस सूचना के बाद आसपास के लोगों में सतर्कता बढ़ गई। लेपर्ड के मूवमेंट की खबर फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार लेपर्ड का मूवमेंट शेरगढ़ के पीछे स्थित जंगलों की ओर बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और लेपर्ड की लोकेशन ट्रेस करने के लिए ट्रैकिंग अभियान शुरू किया गया। अकेले नहीं जाने और बच्चों पर निगरानी की सलाह
वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने लोगों को जंगल और सुनसान क्षेत्रों में अकेले नहीं जाने और बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की सलाह दी है। डीएफओ बी. चेतन कुमार के निर्देशन में वन विभाग की टीम लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रख रही है। टीम लगातार उसके पदचिह्नों और संभावित मूवमेंट वाले क्षेत्रों में निगरानी कर रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि लेपर्ड दिखाई दे तो उसके नजदीक जाने या उसे घेरने का प्रयास नहीं करें। इसके बजाय, तत्काल विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। लेपर्ड को सुरक्षित रूप से ट्रैक करने और आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के प्रयास जारी हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *