देवकीनंदन ठाकुर बोले- पवन देव कौन, मैं नहीं जानता:कथावाचक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला बोलीं- न्याय नहीं मिला तो सीएम से मिलूंगी

Actionpunjab
9 Min Read




अयोध्या के कथावाचक पवन देव महाराज (42) पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। उनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार जगह-जगह दबिश दे रही है। इस बीच कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने पवन देव महाराज के अपने शिष्य होने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि न तो वे किसी को शिष्य बनाते हैं और न ही कथा वाचन का प्रशिक्षण देते हैं। वहीं इस मामले में पीड़िता का कहना है अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह महिला आयोग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगी। उनसे न्याय की अपील करेगी। जबकि दुष्कर्म पीड़िता का भाई पवन देव महाराज के समर्थन में सामने आया है। उसने एसएसपी को तहरीर देकर अपनी बहन पर ही कथावाचक को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है उसकी बहन साजिश के तहत पवन देव महाराज से 30 लाख रुपये ऐंठना चाहती थी। इसलिए उसने झूठा केस किया। हालांकि, पीड़िता ने भाई के सभी आरोपों को निराधार बताया है। महिला की शिकायत पर बीकापुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार (6 जून) रात मुकदमा दर्ज किया था। मामला जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बीकापुर क्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला कथावाचक पवन देव महाराज का पूरा मामला 10 पॉइंट्स बिहार के सीवान जिले की एक महिला ने अयोध्या में रहने वाले कथावाचक पवन देव महाराज पर रेप, मारपीट, धमकी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया- जुलाई, 2023 में बिहार के चंपारण में हुई एक कथा के दौरान उसकी मुलाकात पवन देव महाराज से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई। 10 जुलाई, 2025 को पवन देव महिला और उसके बेटे को राम मंदिर में वीआईपी दर्शन कराने के बहाने अयोध्या लेकर आया। अयोध्या में कथावाचक ने महिला को अपने घर में ठहराया। अगले दिन घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। महिला ने जब विरोध किया और पुलिस में शिकायत की बात कही, तो कथावाचक ने माफी मांगते हुए शादी करने का वादा किया। 17 अगस्त, 2025 को दोनों ने अयोध्या के नाका हनुमानगढ़ी स्थित मंदिर में विवाह किया। इसके बाद वह कथावाचक के घर में रहने लगी। शादी के बाद महिला प्रेग्नेंट हो गई थी और कुछ समय तक कथावाचक के परिवार के साथ रही। 4 नवंबर, 2025 को कथावाचक ने अपने छोटे भाई के साथ उसे जबरन मायके भेज दिया। विरोध करने पर पुलिस कार्रवाई का डर दिखाया गया। महिला के करीब 10 लाख रुपए के जेवर और अन्य कीमती सामान कथावाचक के पास ही है, जिन्हें वापस नहीं किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि बाद में कथावाचक और उसके पिता पंडित रमाकांत शास्त्री उसके घर पहुंचे। वहां मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देवकीनंद ठाकुर ने क्या कहा, पहले वो पढ़िए देवकीनंदन ठाकुर बोले- पवन देव महाराज कौन हैं, नहीं जानता देवकीनंदन ठाकुर का कहना है कि वह पवन देव महाराज को नहीं जानते। उनसे कभी मिले भी नहीं हैं। पवन देव महाराज ने उन्हें अपना गुरु क्यों बताया। इस बारे में उन्हें कुछ भी मालूम नहीं है। इस बारे में बेहतर वो ही बता सकते हैं। वे न तो किसी को अपना शिष्य बनाते हैं और न ही कथा वाचन का प्रशिक्षण देते हैं। पवन देव महाराज ने बिहार में खुद को बताया था वृंदावन निवासी पीड़िता के अनुसार- जुलाई 2023 में जब पवन देव महाराज कथा करने उसके गांव पहुंचे थे। तब खुद को वृंदावन निवासी बताते थे। दावा करते थे कि वे देवकीनंदन ठाकुर के शिष्य हैं। महिलाओं को “मैया” कहकर बुलाते थे। कुछ महीने बाद दोबारा कथा के लिए आए तो उन्होंने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद उन्होंने अयोध्या बुलाकर वीआईपी दर्शन कराने का भरोसा दिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। अयोध्या आने पर ही उसे पवन देव की असलियत का पता चला। उसे मालूम पड़ा कि पवन देव महाराज का घर अयोध्या में है। पिस्तौल देकर कहा-पति की हत्या कर दो जब पूरे क्षेत्र में यह चर्चा फैल गई कि कथावाचक उसे और उसके बच्चों को अपने साथ ले गया है । तब उसने कथावाचक ने अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए उसे पिस्तौल दी और कहा कि जाकर अपने पति की हत्या कर दो। यह भी कहा कि यदि जेल जाना पड़ा तो वह छुड़वा देगा। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला बोली- मुझे न्याय चाहिए महिला का कहना है कि कथावाचक पवन देव महाराज ने हमारे घर को बर्बाद कर दिया है। अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो महिला आयोग के पास जाऊंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलूंगी। उनसे मदद की गुहार लगाऊंगी। जब तक पवन देव पकड़ा नहीं जाता। चुप नहीं बैठूंगी। मुझे बदनाम करने के लिए मेरे भाई से मेरे खिलाफ झूठी तहरीर दिलाई महिला ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है कि मेरे भाई ने एसएसपी को तहरीर देकर मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया है। भाई का कहना है कि साजिश के तहत पवन देव महाराज से 30 लाख रुपये ऐंठने के लिए मैंने झूठा केस कराया। ये बात पूरी तरह से गलत है। भाई से उसका पुराना विवाद है। 13 दिसंबर 2025 को उसने बिहार में भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, क्योंकि वह माता-पिता के साथ मारपीट करता था। भाई ने प्रेम विवाह किया था, जिसका परिवार ने विरोध किया था। इसी कारण चारों बहनें उससे अलग हैं। भाई की मारपीट से पिता को गहरा सदमा लगा था और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि जब पवन देव महाराज को भाई के साथ उसके विवाद की जानकारी मिली तो उसने पैसे देकर भाई को अपने पक्ष में कर लिया। भाई से पवन देव महाराज रोज बात करते हैं यहीं कारण है कि मुकदमा दर्ज होते ही भाई और भाभी को वह विहार से बुला लिया है। भाई से पवन देव महाराज रोज बात करते हैं। इससे पहले भी पवन देव महाराज उसके घर आकर भाई के साथ मिलकर मारपीट कर चुके हैं, मोबाइल फोन तोड़ चुके हैं और जबरन उसका वीडियो भी बनाया था। एसपी बोले- जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई एसपी ग्रामीण बलंबवन चौधरी ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया है। आज उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ेंः- हरियाणवी डांसर बोली- ब्लाउज में पैसे रखने लगा, कमर पकड़ी, मुझे गंदा लगा तो थप्पड़ जड़े हाथरस में स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान कमर छूने के मामले में पीड़ित हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने सासनी थाने में अपने बयान दर्ज कराए हैं। डांसर ने बताया, एक लड़के ने मेरे ब्लाउज में पैसे रखने की कोशिश की, लेकिन मैंने उसका विरोध किया। दूसरा लड़का आया उसने मेरे कमर पकड़ी। मुझे गंदा महसूस हुआ, गुस्से में मैंने उसे थप्पड़ जड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *