![]()
पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के तहत शाहपुरकंडी में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस-प्रशासन और बीडीसी (ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल) कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। डीएसपी राजेश कक्कड़, थाना प्रभारी शाहपुरकंडी मोहित टाक, थाना प्रभारी धारकलां गुलशन कुमार और आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अमित सिंह मंटू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी राजेश कक्कड़ ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना है। साथ ही, लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करना भी इसका लक्ष्य है। गांव-गांव और मोहल्लों से सीधे जुड़े उन्होंने बीडीसी सदस्यों के सुझावों और समस्याओं को महत्वपूर्ण बताया, क्योंकि वे गांव-गांव और मोहल्लों से सीधे जुड़े हुए हैं। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। प्रशासन का सहयोग करने की अपील डीएसपी कक्कड़ ने नागरिकों से ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम में सक्रिय रूप से भाग लेने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने पंजाब सरकार के हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 की जानकारी दी। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रहेगी इस नंबर पर नशे से संबंधित शिकायतें 24 घंटे और सातों दिन दर्ज करवाई जा सकती हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी डर के जानकारी साझा कर सकें। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रयास जारी इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अमित सिंह मंटू ने कहा कि नशा मुक्ति मोर्चा और पंजाब सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक साल पहले शुरू की गई ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिससे कई युवा नशे की गिरफ्त से बाहर निकल पाए हैं।
पठानकोट में युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम पर बैठक:पुलिस और BDC सदस्यों ने की चर्चा, DSP की अपील: प्रशासन का सहयोग करें
Leave a comment