Delhi Fire: Radheshyam Agrawal Dies

Actionpunjab
5 Min Read


गुरुग्राम1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
इन तस्वीरों में राधेश्याम अग्रवाल, बेटे विवेक अग्रवाल और बहू तर्जनी है। विवेक और तर्जनी 3 जून को होटल में जिंदा जल गए थे। - Dainik Bhaskar

इन तस्वीरों में राधेश्याम अग्रवाल, बेटे विवेक अग्रवाल और बहू तर्जनी है। विवेक और तर्जनी 3 जून को होटल में जिंदा जल गए थे।

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल ‘फ्लोरिश स्टे’ में हुए अग्निकांड में जान गंवाने वाले गुरुग्राम के विवेक अग्रवाल का पूरा परिवार खत्म हो गया। मंगलवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती उनके पिता राधेश्याम अग्रवाल (80) ने भी दम तोड़ दिया। राधेश्याम कई दिनों से ICU में वेंटिलेटर पर थे।

विवेक अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) थे। पिता के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह 3 जून को अपनी मां प्रेमलता अग्रवाल, पत्नी तर्जनी अग्रवाल और बेटियों जीविशा व वारिया के साथ होटल में ठहरे थे। राजस्थान से उनके मौसा-मौसी जवरी लाल और कमला तथा मामा अशोक पंसारी भी उनके साथ होटल में मौजूद थे। तड़के होटल में आग लगने से विवेक समेत सभी आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी।

परिवार की तस्वीर, जिसमें बेटी जीविशा, विवेक की मां प्रेमलता और विवेक और उनकी पत्नी तर्जनी शामिल हैं।

परिवार की तस्वीर, जिसमें बेटी जीविशा, विवेक की मां प्रेमलता और विवेक और उनकी पत्नी तर्जनी शामिल हैं।

पहले CA विवेक अग्रवाल के परिवार के बारे में जानिए….

खुद इंश्योरेंस कंपनी में हेड, पत्नी मिसेज इंडिया 2023 रही

विवेक अग्रवाल गुरुग्राम के सेक्टर-46 में रहते थे। वह इंश्योरेंस देखो कंपनी में फाइनेंशियल हेड के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी तर्जनी अग्रवाल पेशे से इवेंट मैनेजमेंट का काम संभालती थीं। इसके साथ ही वह वंचित बच्चों की मदद के लिए एक एनजीओ भी चलाती थीं। तर्जनी को मॉडलिंग का भी शौक था। अपनी प्रतिभा और खूबसूरती के दम पर उन्होंने वर्ष 2023 में ‘मिसेज इंडिया’ का खिताब जीता था।

जीविशा कर रही थीं इंजीनियरिंग, वारिया 11वीं की छात्रा थीं

बड़ी बेटी जीविशा अग्रवाल बेंगलुरु में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं। वह सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा थीं। वहीं छोटी बेटी वारिया अग्रवाल 11वीं कक्षा में पढ़ती थीं। परिवार में जीविशा और वारिया को प्यार से ‘एंजल’ और ‘पर्ल’ कहकर पुकारा जाता था।

तर्जनी ने अपनी खूबसूरती के दम पर साल 2023 में 'मिसेज इंडिया' का नामी खिताब अपने नाम किया था।

तर्जनी ने अपनी खूबसूरती के दम पर साल 2023 में ‘मिसेज इंडिया’ का नामी खिताब अपने नाम किया था।

2 जून को होटल में कमरे लिए थे

विवेक ने अपने बीमार पिता राधेश्याम अग्रवाल को साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया था। बेंगलुरु में बीटेक कर रही उसकी बड़ी बेटी जीविशा को दादा के बीमार होने का पता चला तो वो फ्लाइट पकड़कर सीधे दिल्ली आ गई। 2 जून को पूरा परिवार अस्पताल के पास ही स्थित मालवीय नगर के एक होटल में रुके थे। इन्होंने दो कमरे बुक किए थे।

राजस्थान से मौसा-मौसी और मामा भी आए

राधेश्याम अग्रवाल की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही राजस्थान के अजमेर से विवेक के मौसा, रिटायर्ड बैंक अधिकारी जवरी लाल अग्रवाल (70), और मौसी कमला अग्रवाल (68) दिल्ली पहुंच गए। उनके साथ विवेक के मामा तथा किशनगढ़ की लक्ष्मीनारायण कॉलोनी निवासी मार्बल कारोबारी अशोक पंसारी भी आए थे। तीनों ने भी मालवीय नगर स्थित उसी होटल में कमरा बुक करा लिया, जहां विवेक और उनका परिवार ठहरा हुआ था।

मामा के बेटे को किया था आखिरी कॉल

सुबह ब्रेकफास्ट के समय होटल में आग लग गई थी। आग की लपटों और धुएं के गुबार के बीच जब बचने का कोई रास्ता नहीं बचा, तो कमरे के भीतर से विवेक अग्रवाल ने बदहवास हालत में अपने मामा के बेटे को फोन मिलाया। उन्होंने रोते हुए कहा, “हम चारों तरफ से भीषण आग में फंस गए हैं, दम घुट रहा है… बस हमारी बेटियों को कैसे भी करके बचा लो”। जब तक उसका भाई दिल्ली के कोटला से आया, तब तक पूरा परिवार आग की चपेट में आ चुका था। यह विवेक की जिंदगी की आखिरी कॉल साबित हुई।

——————————

CA के परिवार से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें :-

दिल्ली अग्निकांड- गुरुग्राम में अग्रवाल फैमिली का एक साथ संस्कार:रिश्तेदारों ने 5 चिताओं को दी मुखाग्नि

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लोरिश स्टे में लगी आग में जिंदा जले गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार के पांचों सदस्यों का गुरुवार को सेक्टर-32 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया था। हादसे में जाने गंवाने वाले सीए विवेक अग्रवाल को चचेरे भाई, पत्नी तर्जनी को उनके भाई, मां प्रेमलता को देवर, बेटी जीविशा और वारिया को चचेरे भाइयों ने मुखाग्नि दी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *