![]()
जयपुर रोड स्थित 220 केवी जीएसएस पर निर्धारित मेंटिनेंस कार्य के कारण 11 जून को बीछवाल जलाशय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते बीछवाल जलाशय से जुड़े स्टेडियम हेड वर्क्स क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित होगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता ऋतु मिशन ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण करणी नगर, जय नारायण व्यास कॉलोनी तथा पवन पुरी क्षेत्र में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार पानी का संग्रह कर सहयोग करने की अपील की है। विभाग के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने के प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले शोभासर एरिया में बिजली आपूर्ति गड़बड़ होने के कारण बीकानेर के नयाशहर टंकी सहित अनेक हिस्सों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकती थी, जिसके चलते लोगों ने नयाशहर टंकी पर प्रदर्शन किया था।
बीकानेर शहर में कल जलापूर्ति रहेगी बाधित:जयनारायण व्यास कॉलोनी, पवनपुरी सहित अनेक हिस्से होंगे प्रभावित
Leave a comment