हॉस्पिटल से बस स्टैंड तक फैला था चोरी का नेटवर्क:रात में रेकी कर जेब से चुराते थे मोबाइल, अपराधियों और संदिग्ध लोगों तक पहुंचाते थे आरोपी, दो गिरफ्तार

Actionpunjab
3 Min Read




एसएमएस हॉस्पिटल थाना पुलिस ने संगठित मोबाइल चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.5 लाख रुपये से अधिक कीमत के 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी चोरी किए गए मोबाइल अपराधियों तक पहुंचाने का काम भी करते थे। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि 9 जून को सुतान योगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी एसएमएस अस्पताल में भर्ती थी और वह रात में अस्पताल में ही सो गया था। इसी दौरान किसी ने उसकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना एसएमएस अस्पताल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों सलीम खान उर्फ छमिया और मुन्ना उर्फ ईद्दू की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल और अन्य 7 मोबाइल फोन बरामद किए। अस्पतालों और बस स्टैंड पर सो रहे लोगों को बनाते थे निशाना पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एसएमएस अस्पताल, महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट, जनाना अस्पताल चांदपोल और विभिन्न बस स्टैंडों पर रात के समय सो रहे लोगों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही उनकी जेबों से मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी के मोबाइल अपराधियों तक पहुंचाते थे जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित तरीके से मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी किए गए मोबाइलों को आगे अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों तक पहुंचाने का काम भी करते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और चोरी के मोबाइलों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना उर्फ ईद्दू (32) पुत्र इकरामुद्दीन, निवासी न्यू संजय नगर, हाल बजरंग नगर कच्ची बस्ती, भट्टा बस्ती और सलीम खान उर्फ छमिया (28) निवासी बिहारीयों का टीबा, भट्टा बस्ती के रूप में हई। आरोपी मुन्ना उर्फ ईद्दू के खिलाफ लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों सहित 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सलीम खान उर्फ छमिया के खिलाफ चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और अन्य अपराधों के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बरामद किए गए मोबाइल पुलिस ने आरोपियों से विभिन्न कंपनियों के 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें वीवो, रेडमी, ओप्पो और टेक्नो कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। कई मोबाइल लॉक अवस्था में मिले हैं, जिनके वास्तविक मालिकों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *