![]()
भिवानी के बाजार में बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने के बाद बदली व्यस्था को और सुधारने के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। वहीं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बाजार में महिला ई-रिक्शा चालकों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं सामान लेकर आने वाले वाहन भी प्रवेश कर पाएंगे और जो ग्राहक सामान खरीदकर ले जाना चाहते हैं, वे भी ई-रिक्शा की सुविधा ले पाएंगे। भिवानी के सिटी थाना एसएचओ जरनैल सिंह ने कहा कि तीन-चार दिन से व्यापारियों व दुकानदारों की सुरक्षा तथा सहुलियत के लिहाज से शहर में ऑटो रिक्शा को पूर्णत: बंद किया है। इसको लेकर क्लोथ, हेंडलूम एंड साड़ी मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापारी मिले हैं। जिनकी मांग पर रियायत दी गई है। उनकी मांग थी कि दुकानदारों की सप्लाई चैन ना टूटे, इसके लिए आश्वासन दिया गया है कि जो भी दुकानदार, जिसका सामान आता है। वह अनुमति लेकर वे वाहन सामान बाजार में ला सकते हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए महिला ई-रिक्शा चालकों को बाजार में एंट्री
शहर थाना के प्रभार जरनैल सिंह ने कहा कि बाजार में आने वाले लोगों व ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला सशक्तिकरण के लिहाज से केवल महिला ई-रिक्शा चालकों को आने की अनुमति दी गई। क्योंकि महिला ई-रिक्शा चालक सीमित संख्या में हैं, वे बाजार में आएंगी तो उसका प्रशानिक व्यवस्था पर भी दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा अगर किसी ग्राहक को खरीददारी के बाद अपना सामान लेकर जाना तो वह किसी भी पुलिस नाके पर जाएगा। वहां तैनात पुलिस के जवानों को अपनी बात बताएगा। इसके बाद वहां से ई-रिक्शा को लेकर आएगा और वहां से ही वापस लौट जाएंगी। दुकानदार अतिक्रमण ना करें
एसएचओ जरनैल सिंह ने कहा कि बाजार में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। दुकानदार अपने सामान को दुकान के अंदर रखें, बाहर ना रखें। फिलहाल अपील कर रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में चालान या एफआईआर की आवश्यकता हुई तो वह भी की जाएगी। अतिक्रमण से बाजार की व्यवस्था खराब होती है। इसलिए सभी व्यापारी व दुकानदार इसके लिए सहयोग करें। पुलिस के बेरिकेटिंग से बाजार सिकुड़ा
भिवानी की क्लोथ, हेंडलूम एंड साड़ी मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान नवीन गुप्ता ने कहा कि कुछ दिनों से बेरिकेटिंग की हुई है। जिसकी वजह से बिचला बाजार का एरिया बंद हो गया और सिकुड़ गया। भिवानी का व्यापारी केंद्र वही है। व्यापारियों को लंबे समय से दिक्कत आ रही है। कोई भी ग्राहक आ रहा है तो उसको ई-रिक्शा तक नहीं मिलती। तो ग्राहक कैसे आएगा। व्यापारी ग्राहकों को बाइक पर बैठाकर छोड़कर आते थे। कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसके आने-जाने में दिक्कत होती है। इसके लिए बाजार में ई-रिक्शा की एंट्री करने देने व व्यापारियों का सामान लेकर आने वाले वाहनों को एंट्री देने की मांग की। इस दौरान हरीश ठुकराल, रवि, त्रिलोक बंसल, संदीप भूत, मोहन भृगू, प्रवीन नारंग, सूरज गांधी आदि मौजूद रहे। एसएचओ ने अतिक्रमण हटाने की अपील की थी, जिस पर व्यापारियों ने उनका सहयोग करने का आश्वासन दिया।
भिवानी बाजार में प्रवेश के बदले नियम:महिला ई-रिक्शा चालकों को एंट्री, सामान लेकर आए वाहनों को मिलेगा प्रवेश, ग्राहकों के लिए रहेगी सुविधा
Leave a comment