![]()
करौली जिले में सपोटरा पंचायत समिति सभागार में आयोजित साधारण सभा की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर तीखी बहस हुई। जनप्रतिनिधियों ने बाधित जलापूर्ति और खराब बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों से तत्काल समाधान की मांग की। बैठक की अध्यक्षता प्रधान कलावती देवी ने की। इसमें विधायक हंसराज मीणा, एसडीएम पंकज बडगूजर, विकास अधिकारी बृजलाल बैरवा, तहसीलदार दिलीप कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा के साथ क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पेयजल संकट के कई मामले उठे
बैठक में पेयजल आपूर्ति से जुड़े कई मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। पीएनबी बैंक के पीछे और जीप स्टैंड से उपखंड कार्यालय जाने वाले क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित होने का मामला सामने आया, जिस पर विधायक ने जलदाय विभाग को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। पंचायत समिति सदस्य अमरेश सलेमपुर ने तमोलीपुरा में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या और जल जीवन मिशन के तहत घरों तक कनेक्शन नहीं पहुंचने का मुद्दा उठाया। वहीं कुडगांव के प्रजापत मोहल्ले में भी पेयजल संकट की शिकायत दर्ज कराई गई। विधायक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
विधायक हंसराज मीणा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास पर्याप्त बजट उपलब्ध है, इसलिए विभागीय स्तर पर तेजी से काम सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पंचायत स्तर पर पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एलडीसी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। योजनाओं और स्वास्थ्य अभियानों की दी जानकारी
बैठक के दौरान तहसीलदार दिलीप कुमार अग्रवाल ने फार्मर आईडी, पीएम किसान सम्मान निधि योजना और 12 जून से शुरू होने वाले ग्राम सेवा शिविरों की जानकारी दी। वहीं बीसीएमओ डॉ. मनोज कुमार मीणा ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम और टीकाकरण अभियान की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया।
सपोटरा साधारण सभा में पानी-बिजली पर गरमाई बहस:विधायक बोले- आमजन को नहीं भटकने देंगे, अधिकारियों को दिए निर्देश
Leave a comment