चालक-परिचालक सोये हुए थे रोडवेज बस में लग गई आग:खिड़की से कूदकर बचाई जान, आधी रात को हुआ हादसा, मेरठ भैंसाली डिपो पर हादसा

Actionpunjab
5 Min Read




मेरठ के भैंसाली डिपो पर खड़ी रोडवेज बस में आधी रात को भीषण आग लग गई। जिस वक्त आग लगी अंदर चालक-परिचालक सोए हुए थे। आंख खुली तो दोनों आग की लपटों से घिरे थे। जान बचाने के लिए उन्होंने खिड़की का शीशा तोड़ा और बाहर छलांग लगा दी। देखते ही देखते आग फैसती चली गई। कुल तीन बसों को नुकसान हुआ है। जिस बस में आग लगी, वह आधी रात को ही हरिद्वार से लौटकर आई थी। भैंसाली डिपो की एक रोडवेज बस (UP78FT1789) बुधवार आधी रात को हरिद्वार से लौटी। बस पर मोदीनगर निवासी बबली चालक और बागपत रोड निवासी अरुण परिचालक थे। दोनों ने सवारी उतारी और बस के अंदर ही सो गए। तीन बजे के करीब अचानक अरुण की आंख खुली तो आग की लपटें देख उसने शोर मचा दिया। बबली भी उठकर खड़ा हो गया। दोनों ने देखा कि बस के अगले हिस्से में भीषण आग लग रही है। खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर कूदे
बबली और अरुण ने शोर मचा दिया। इससे पहले कि कोई उनकी मदद को आता, दोनों पिछले हिस्से में पहुंचे और शीशा तोड़ने का प्रयास किया। किसी तरह उन्होंने शीशा तोड़ दिया और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस चपेट में ले ली। पास में ही एक अनुबंधित बस (UP15FT1789) भी थी। आग उस तक भी पहुंच गई और दोनों बसें आग का गोला बन गईं। दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
काफी भीड़ एकत्र हो चुकी थी। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरु कर दी। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक दो बसें पूरी तरह जल चुकी थीं। तीसरी बस तक आग पहुंची जरूर लेकिन उसमें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। शाम को हरिद्वार रवाना हुई थी बस
जिस रोडवेज बस में आग लगी, वह शाम साढ़े छह बजे ही हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। रात करीब दो बजे वापस लौटी और चालक-परिचालक उसके अंदर ही सो गए। तभी यह हादसा हो गया। दूसरी बस रोडवेज की अनुबंधित बस है जो सुभाष नगर निवासी अमित चौधरी की बताई गई। यह बस मेरठ से आनंद विहार के लिए चलती है। ETM और कैश चढ़ा आग की भेट
आग इतनी तेजी से फैली कि चालक-परिचालक को सामान समेटने का भी मौका नहीं मिला। इसके चलते बस में रखी ई-टिकटिंग मशीन, कैश से भरा बैग, सोने के लिए जुटाए गए कपड़े समेत अंदर मौजूद बस का कीमती सामान जलकर खाक हो गया। दो बस पूरी तरह जल गई जबकि तीसरे का 10 प्रतिशत हिस्सा जला है। बसों को डिपो में भेजा गया है। वायरल हो रही आग की वीडियो
भैसाली डिपो पर रोडवेज बसों में लगी आग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में डिपो पर अच्छी खासी भीड़ दिख रही है। कुछ लोग मोबाइल से आग की वीडियो भी बना रहे हैं। देखते ही देखते आग दूसरी बसों को भी चपेट में ले लेती है। इसमें एक बस सीएनजी फिटिड भी बताई जा रही है। शार्ट सर्किट बताई जा रही है वजह
बस रात को हरिद्वार से आकर खड़ी हुई थी। आधा घंटा ही हुआ था कि उसमें आग लग गई। शुरुआती छानबीन में आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है लेकिन सवाल यह है कि बंद खड़ी बस में शार्ट सर्किट कैसे हो गया। आस पास दूर दूर तक कोई विद्युत लाइन भी नहीं है। फिर अचानक आग कैसे लग गई। इस बात की भी जांच की जा रही है कि आग किसी शरारती तत्व ने तो नहीं लगाई। क्योंकि जिस वक्त आग लगी, काफी लोग बस अड्डे पर थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *