![]()
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत आज जोधपुर दौरे पर पहुंची। यहां उन्होंने मोदी सरकार के 12 साल होने के उपलक्ष्य में मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म के विशेष प्रीमियर में शामिल हुई। मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरी इकॉनोमी बनने को अग्रसर जोधपुर में उन्होंने सरकार 12 साल होने पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि 12 साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी इकॉनोमी बनने को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। दुनिया जब युद्ध से ग्रस्त है तब भी हमारी इकॉनोमी की दर तेज गति से बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ये शुरुआत है और हम आगे के दशक को देख रहे हैं। कंगना एयरपोर्ट से अजीत भवन पहुंची जहां उन्होंने विश्राम किया। इसके बाद उन्होंने मेहरानगढ़ किले में स्थित चामुंडा माता मंदिर में प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना की। वहां से रातानाडा स्थित गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा की। इसके बाद फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म के विशेष प्रीमियर में शामिल हुई। राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों पर आधारित है फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ एक ऐसी फिल्म बताई जा रही है, जो राष्ट्र निर्माण, सामाजिक मूल्यों और आम नागरिक की भूमिका जैसे विषयों को केंद्र में रखकर बनाई गई है। फिल्म में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसे संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। निर्माताओं का दावा है कि फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि दर्शकों को देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों पर विचार करने के लिए भी प्रेरित करती है। फिल्म में भावनात्मक कहानी, दमदार संवाद और प्रेरणादायक घटनाक्रम को प्रमुखता दी गई है। यही वजह है कि रिलीज से पहले ही विभिन्न शहरों में इसकी विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है।
जोधपुर में एक्ट्रेस कंगना ने चामुंडा माता-मंदिर में की पूजा:बोलीं- मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरी इकॉनोमी बनने को अग्रसर, फिल्म के विशेष प्रीमियर में हुईं शामिल
Leave a comment