हरदोई में मामूली टक्कर पर मारपीट:गौतम बुद्ध चौक पर स्कूटी-कार सवार भिड़े, राहगिरों ने बीच-बचाव किया

Actionpunjab
1 Min Read




हरदोई के गौतम बुद्ध चौक (सिनेमा चौराहा) पर एक स्कूटी और कार की मामूली टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर हुई इस घटना से लंबा जाम लग गया और राहगीरों में हड़कंप मच गया। इस पूरी घटना का वीडियो एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के समय चौराहे पर आमतौर पर रहने वाली ट्रैफिक पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी मौजूद नहीं था। जब स्थिति बेकाबू होने लगी, तब आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर आगे आए और दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया। जनता को बीच-बचाव करते देख, बाद में दोनों होमगार्ड्स ने भी हिम्मत जुटाई और मामला शांत कराने में सहयोग किया। शहर के प्रमुख सिनेमा चौराहे पर कानून व्यवस्था की इस तरह धज्जियां उड़ना और सुरक्षाकर्मियों की निष्क्रियता अब चर्चा का विषय बनी हुई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी नें बताया की मामले की जांच कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *