![]()
लुधियाना के सर्राफा बाजार में ठगों ने लूट की एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसने पुलिस और व्यापारियों दोनों के होश उड़ा दिए हैं। आस्था और धर्म का सहारा लेकर ठगों ने एक गरीब कारीगर को अपने जाल में फंसाया और चंद सेकेंड में 5 से 6 लाख रुपये की सोने की अंगूठियां ले गए। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध लोग गली में घूमते और रेकी करते नजर आए है CCTV फुटेज में बड़ा खुलासा: पहले की रेकी, फिर बनाया शिकार घटना के बाद जब पीड़ित और लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तो फुटेज में एक अहम सुराग हाथ लगा है। फुटेज में अज्ञात लोग घटना से कुछ देर पहले गली में संदिग्ध अवस्था में घूमते नजर आ रहे हैं पीड़ित कारीगर आसिफ मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है। वह पिछले एक साल से लुधियाना के सर्राफा बाजार में रहकर सोने का काम (फिनिशिंग और सिलाई) सीख रहा है और कारीगरी करता है। घटना के दिन आसिफ सोने की 6 अंगूठियों (मुंदरी) का काम करवा कर अपने मालिक के पास लौट रहा था। तभी रास्ते में एक अज्ञात ठग ने उसे रोक लिया। पॉलिश वाले का पूछा पता: ठग ने आसिफ से किसी पॉलिश वाले का पता पूछा। जब आसिफ ने अनजान होने की बात कही, तो ठग ने उसे अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझाना शुरू कर दिया। ठग ने अचानक आसिफ का हाथ पकड़ लिया और बड़े ही भावुक अंदाज में कहा,मेरा नमाज का समय हो गया है, मैं नमाज पढ़ने जा रहा हूं। ठग ने एक सोची-समझी साजिश के तहत आसिफ के हाथ में कुछ अगरबत्तियां थमा दीं ताकि कारीगर का ध्यान भटक जाए। ठग ने आसिफ को 3 से 6 बार बिस्मिल्लाह पढ़ने और आंखें बंद कर 3 कदम आगे चलने को कहा। पलक झपकते ही जेब साफ: आसिफ जैसे ही ठग की बातों में आकर और धार्मिक सम्मान के चलते आंखें बंद कर आगे बढ़ा, ठग ने बड़ी सफाई से उसकी जेब में हाथ डाला और 5-6 लाख रुपये कीमत की सोने की 6 अंगूठियां निकालकर वहां से रफूचक्कर हो गया। आसिफ ने जब आंखें खोलीं तो न वो ठग वहां था और न ही जेब में सोना।चोरी हुए सोने की कुल कीमत लगभग 5 से 6 लाख रुपये आंकी जा रही है। मालिक का भारी दबाव: इस घटना के बाद से आसिफ का मालिक उस पर बुरी तरह भड़का हुआ है। मालिक ने अल्टीमेटम दे दिया है और वह लगातार आसिफ पर नुकसान की भरपाई (पैसे) करने का दबाव बना रहा है। पुलिस से आखिरी उम्मीद: बदहवास आसिफ का कहना है कि वह तो सैकड़ों किलोमीटर दूर से सिर्फ काम सीखने और दो वक्त की रोटी कमाने आया था, वह इतने लाखों रुपये कहाँ से भरेगा। पुलिस से रोते हुए गुहार लगाई लुधियाना प्रशासन और पुलिस से रोते हुए गुहार लगाई है कि CCTV में दिख रहे उन तीनों संदिग्धों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस अब इस मामले में CCTV फुटेज के आधार पर आगे की तफ्तीश कर रही है और सर्राफा बाजार के व्यापारियों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।
लुधियाना में शातिरों ने 6 लाख का सोना ठगा:नमाज का बहाना कर कारीगर को जाल में फंसाया; CCTV में रेकी करते दिखे बदमाश
Leave a comment