पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 2 घंटों में आंधी-तूफान का अलर्ट:40KM की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; अंधड़ से पावर सिस्टम फेल, बिजली मांग 76% तक गिरी

Actionpunjab
4 Min Read




पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। आज भी बारिश के साथ ओले गिरने और आंधी गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 घंटों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सवा 12 बजे तक आंधी तूफान का अलर्ट है। गुरुवार को रुक-रुक कर हुई बारिश, ओले गिरने और आंधी के कारण तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब यह सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री अबोहर में दर्ज किया गया। वहीं बिजली की डिमांड में 76% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। 17 जून तक ऐसा मौसम रहेगा। लू से राहत मिलेगी। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वैसे तो पूरे राज्य में बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान छह जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा और मानसा में ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। आंधी-बारिश से हुए नुकसान के PHOTOS… अमृतसर में दीवार गिरने से एक की मौत
गुरुवार को करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के कारण अमृतसर के जंडियाला गुरु में 2 बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। वहीं दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पठानकोट में अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक पेड़ गिरने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लुधियाना के खन्ना में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 150 साल पुराना एक पेड़ टूटकर कई मकानों पर गिर पड़ा, जिससे घरों की छतों और दीवारों को नुकसान पहुंचा। संगरूर में 100KM की स्पीड से भी तेज आंधी
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक रात 8 बजे से 9 बजे के बीच कई जिलों में तेज आंधी चली। सबसे तेज आंधी संगरूर में चली, जहां इसकी रफ्तार 111 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं फरीदकोट में 76 और बठिंडा में 57 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इससे कई जगहों पर पेड़ों और बिजली के खंभे गिरने की खबरें हैं। कहां कितनी बारिश हुई
11 जून को पंजाब में हल्की बारिश दर्ज की गई। खन्ना और लुधियाना में 2-2 मिमी, जबकि पटियाला, राजपुरा, पायल रेव और अमृतसर में 1-1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बिजली की डिमांड में 76% से ज्यादा की गिरावट
आंधी के कारण पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में पावर सप्लाई का पूरा सिस्टम फेल हो गया। इसके चलते बिजली की डिमांड में 76% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। 10 जून को जहां पंजाब में बिजली की डिमांड 15500 मेगावाट थी वहीं 11 जून यानि गुरुवार देर शाम को बिजली की डिमांड सिर्फ 3603 मेगावाट दर्ज की गई। दरअसल बिजली की मांग तो कम नहीं हुई लेकिन पीएसपीसीएल का सप्लाई सिस्टम बैठ गया। 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरिंदर पाल अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। 17 जून तक इसी तरह का मौसम रहेगा। अभी मानसून आगे बढ़ रहा है 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *