3 साल बाद होगी राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (सेट):14 जून से ऑनलाइन आवेदन होंगे शुरू, कोटा यूनिवर्सिटी को मिली एग्जाम कराने की जिम्मेदारी, 6 सितंबर को प्रस्तावित है

Actionpunjab
2 Min Read




प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने साढ़े तीन साल के लंबे इंतजार के बाद राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET-2026) की घोषणा कर दी है। इस बार परीक्षा के आयोजन की कमान कोटा यूनिवर्सिटी को सौंपी गई है। साल 2023 के बाद आयोजित होने जा रही यह परीक्षा राज्य के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक आचार्य) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर लेकर आई है। यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो. बी.पी. सारस्वत की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय समिति की बैठक में परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रो. सारस्वत ने बताया कि अभ्यर्थी कोटा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल के जरिए 14 जून से 15 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 6 सितंबर को प्रस्तावित है उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता तभी आएगी जब योग्य अभ्यर्थी चुने जाएंगे। इसलिए एसईटी का निष्पक्ष और बिना किसी गलती के आयोजन करवाना प्राथमिकता है। नकल रोकने के लिए जैमर, सीसीटीवी और ओएमआर की थ्री-लेयर कोडिंग जैसी सुरक्षा व्यवस्था इस एग्जाम के लिए की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं है। पीजी फाइनल ईयर या रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र भी प्रोविजनल आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी के नियमों के तहत कुल बैठे अभ्यर्थियों में से कैटेगरी वाइज टॉप 6 फीसदी को ही पात्रता सर्टिफिकेट मिलेगा। आवेदन शुल्क और योग्यता पेपर्स, सब्जेक्ट डिटेल और नंबर

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *