अबोहर में चोरी-लूट गिरोह के 26 सदस्यों पर FIR:चार आरोपी गिरफ्तार; बाकी साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

Actionpunjab
4 Min Read




फाजिल्का जिले की अबोहर पुलिस ने शहर में लूटपाट और चोरियों को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह पर शिकंजा कसा है। एसएसपी के आदेशों पर थाना नंबर 2 की पुलिस ने गिरोह के 26 सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ करेगी। उम्मीद है कि इस पूछताछ से शहर में हुई पिछली कई चोरी और लूटपाट की घटनाओं का खुलासा हो सकेगा।यह कार्रवाई एसआई आदिल सामा के नेतृत्व में की गई। गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड बता दें कि कल रात पुलिस टीम ठाकर आबादी रेलवे फाटक के पास गश्त कर रही थी, तभी उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर ने पुलिस को गिरोह के सदस्यों और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। मुखबिर की सूचना के अनुसार, ठाकर आबादी और आर्य नगर के कुछ निवासियों ने मिलकर एक गिरोह बनाया हुआ है। इनमें कुलजीत सिंह (पुत्र बबली सिंह), विकास (पुत्र रमेश कुमार), हनी कुमार (पुत्र विजय कुमार), भरत (पुत्र राजिंदर कुमार), सुमित उर्फ अनमोल (पुत्र राम किशन), रोशन लाल (पुत्र रामधन), विशाल (पुत्र ओम प्रकाश) और राहुल (पुत्र ओम प्रकाश) शामिल हैं। लोगों से वाहन-जेवर और कैश लूटता था गिरोह यह गिरोह शहर के विभिन्न रास्तों पर राहगीरों से हथियारों की नोक पर कीमती सामान, मोबाइल फोन, नकदी, गहने और वाहन लूटता था, जिससे शहरवासियों में दहशत का माहौल था। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुलजीत सिंह, विकास और विशाल को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 (2), 331 (4), 305 और 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। चोरी करने वाले इन आरोपियों को पकड़ा थाना नंबर दो के सहायक थानेदार फतेह चंद कल रात महाराणा प्रताप चुंगी के निकट गश्त कर रहे थे, तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि एक गिरोह के दर्जनभर लोग चोरियों को अंजाम देते हैं। जिस पर पुलिस ने दुर्गा नगरी निवासी गगनदीप उर्फ गग्गू पुत्र रमन कुमार, चंडीगढ मोहल्ला निवासी मनप्रीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह, राजीव नगर निवासी अमीरी पुत्र गोरी शंकर, जसवंत नगर निवासी पकज पुत्र शंभू ठाकुर, बाला जी कालोनी निवासी अनिल कुमार पुत्र स्वर्ण सिंह, राजीव नगर गली नंबर 10 निवासी दलीप सिंह पुत्र शिव नरैण, राजीव नगर गली नंबर 7 निवासी शिवम सोनी पुत्र चन्दन सोनी, नई आबादी गली नबर 19 निवासी सुनील कुमार पुत्र हरखरु राम के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2), 331 (4), 305, 112 के तहत मामला दर्ज किया है। इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज जबकि सहायक थानेदार विनोद कुमार को मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने नई आबादी गली नंबर 11 निवासी आशीश पुत्र मुलायम सिंह, बाल्मीकि मोहल्ला निवासी हर्ष पुत्र रिंकू, कोठी फैज निवासी प्रदीप सिंह पुत्र कंता सिंह, ठाकर आबादी गली नंबर 13 निवासी गौरव पुत्र वजिन्द्र कुमार, किल्लियांवाली निवासी अमृत पाल सिंह पुत्र मिलखा सिंह, ईदगाह बस्ती निवासी विक्रम पुत्र भिदंर सिंह, सर्कुलर रोड गली नंबर 9 निवासी रोहित कुमार पुत्र अनिल कुमार, दयाल नगरी निवासी मुन्ना उर्फ मोनू पुत्र राम नरेश, संत नगर निवासी लवप्रीत उर्फ लक्की पुत्र अरूण कुमार व ठाकर आबादी गली नबर 13 निवासी यशवंत पुत्र विजय कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2), 331 (4), 305, 112 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *