![]()
बोरानाड थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं लूणी थाना पुलिस ने एक तस्कर के मकान पर दबिश देकर उसके कब्जे से एक किलोग्राम से ज्यादा अफीम बरामद की है। थाना बोरानाडा पर दर्ज केस में चोरी एक ट्रेक्टर और मोटरसाईकल की तलाश के प्रयास के दौरे सहायक उप निरीक्षक भगाराम मय जाब्ता व डीएसटी टीम जोधपुर पश्चिम ने तीन संदिग्धों से पुछताछ की। इस दौरान पुलिस थाना मथानिया में हुई चोरी को स्वीकारा जिस पर उक्त तीनो को में गिरफ्तार किया गया। दरअसल, थानाधिकारी बोरानाडा डॉ. हनवन्तसिह के नेतृत्व में शहर में बढ़ती वाहन चोरियों को मध्यनजर रखते हुए एवं उक्त अपराधों पर लगाम कसने के लिए थाना स्तर पर टीमें और डीएसटी टीम जोधपुर पश्चिम द्धारा संयुक्त रूप स एक ट्रेक्टर व मोटरसाईकल की तलाश शुरू की गई। संदिग्धों ने पुछताछ के दौरान 15-20 दिन पूर्व पुलिस थाना मथानिया क्षेत्र से चोरी करने को स्वीकारा जिस पर उक्त टीवीएस रेडान मोटरसाईकिल बिना नम्बरी को जब्त कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। थानाधिकारी पुलिस थाना मथानिया से सूचना दी गई। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनको किया गिरफ्तार 1 साबिर खान (21) पुत्र वल्ली खान निवासी इन्द्रा कॉलोनी पटेलों का वास झंवर पुलिस थाना झंवर जिला जोधपुर पश्चिम 2. बाबुराम(27) पुत्र गिरधारीराम निवासी जाटावास झंवर, पुलिस थाना झंवर जिला जोधपुर पश्चिम। 3 पूर्णसिंह (27) पुत्र समन्दर सिंह रावणा राजपूत निवासी पटेलों का वास। 1 किलो से ज्यादा अफीम का दूध बरामद लूणी पुलिस थाना द्वारा अवैध मादक पदार्थ के तस्कर के विरूध करवाई करते हुए 1 किलो 293 ग्राम अफीम दुध जब्त कर तस्कर पेमाराम को किया। जब्त की गई अफीम की अनुमानित बाजार मूल्य 6 लाख 46 हजार 500 रूपये है। अवैध मादक पदार्थ रख होने की सूचना पर लूणी थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी मय टीम द्वारा तस्कर पेमाराम के मकान पर दबिश दी। घर के अन्दर छिपाकर रखे अफीम दुध को बरामद कर मौके से मुल्जिम पेमाराम, निवासी मंगरो की ढाणिया उतेसर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।
बोरानाडा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार:लूणी पुलिस ने एक किलो अफीम बरामद कर तस्कर को पकड़ा, पढ़ें क्राइम की प्रमुख खबरें
Leave a comment