![]()
बाड़मेर जिले की सेड़वा, डीएसटी और जयपुर एजीटीएफ टीम ने मादक-पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घर पर दबिश देकर 91 किलो 240 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद किए है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी चूनाराम जाट ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आई के निर्देशानुसार नशा मुक्त बाड़मेर स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एएसपी नितेश आर्य, और चौहटन डीएसपी जेठाराम के सुपरविजन में सेड़वा थानाधिकारी प्रभुराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। एजीटीएफ जयपुर टीम की सूचना पर सेड़वा थाना पुलिस, बाड़मेर डीएसटी और एजीटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव बावतलाई में घर पर दबिश दी गई। घर पर जयकिशन पुत्र दौलाराम निवासी बावतलाई, सोमारडी पुलिस थाना सेड़वा को डिटेन कर घर की तलाशी ली गई। इस दौरान घर 91 किलो 240 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त मिले। इस पर टीम ने आरोपी जयकिशन को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना सेड़वा में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल रामकिशन, कांस्टेबल गंगाराम, मोहनलाल, दिनेश कुमार, भोजाराम और चैनाराम और एजीटीएफ टीम के एएसआई राकेश कुमार, कांस्टेबल सुमेरसिंह और डीएसटी टीम के एसआई आदेश कुमार, हैड कांस्टेबल दिनेश, नखतसिंह, हरलाल और ड्राइवर स्वरूपसिंह शामिल रहे।
बाड़मेर में 91 किलो डोडा-पोस्त के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार:टीमों ने घर पर दी दबिश, तलाशी के दौरान प्लास्टिक कट्टों में मिला मादक-पदार्थ
Leave a comment