जालोर में 550 किलो घी सीज:मिलावट की आशंका पर फूड सेफ्टी विभाग ने मारा छापा, नमूने लेकर जांच को भेजे

Actionpunjab
1 Min Read




जालोर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में देर रात सिरे मंदिर रोड स्थित मैसर्स जय मां आशापुरी एजेंसी पर छापा मारा गया। इस मौके पर 550 किलोग्राम घी को सीज किया गया। सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम को विभिन्न ब्रांडों का पैक्ड घी और खुला तैयार घी मिला। घी में मिलावट की आशंका होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नमूने लेकर जांच लिए भेजे गए। साथ ही जांच रिपोर्ट आने तक 550 किलोग्राम घी को बेचने और उसके वितरण पर रोक लगा दी गई है। फर्म के प्रोपराइटर को अग्रिम आदेशों तक इसे नहीं बेचने के लिए पाबंद किया गया। उन्होंने बताया कि फर्म द्वारा निर्मित मारवाड़ की शान सरस ब्रांड का घी पूर्व में जांच के दौरान असुरक्षित पाए जाने के कारण आयुक्तालय, जयपुर द्वारा उसके निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण इस क्रम में विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद परमार और भरत वीराश सहित पुलिस प्रशासन से हीर सिंह मय जाब्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *