नोएडा में 11 बाइक के साथ दो गिरफ्तार:2 साल से कर रहे थे चोरी, अब तक 100 से ज्यादा बाइक चोरी की, सुनसान इलाकों में रखते थे

Actionpunjab
2 Min Read




थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। साथ ही एक आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी मिला है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि 12 जून को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-28 से सोनू हलदर और नाजिम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने पिछले करीब दो सालों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी चोरी की गई मोटरसाइकिलों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते थे और बाद में उन्हें बेचने की फिराक में रहते थे। दिल्ली से भी चोरी की गई बाइक
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह अब तक 100 से ज्यादा बाइक चोरी कर चुका है। बरामद मोटरसाइकिलों में दिल्ली और गौतमबुद्धनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए गए वाहन शामिल हैं। इनमें कई बाइक दिल्ली के ज्योति नगर, न्यू अशोक नगर, बदरपुर और समयपुर बादली थाना क्षेत्रों से चोरी हुई थीं। दोनों के खिलाफ पहले भी दर्ज हो चुके मुकदमें
गिरफ्तार आरोपी सोनू हलदर, सेक्टर-44 स्थित छलेरा गांव का निवासी है, जबकि नाजिम मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है और वर्तमान में छलेरा में रह रहा था। दोनों के खिलाफ पहले से भी चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *