![]()
जोधपुर में एक महिला ने कुत्ते को डंडे से बुरी तरह से पीटा। भौंकने पर महिला गुस्सा हो गई और कुत्ते पर डंडे से हमला करती रही। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिला कुत्ते को पीटती हुई दिख रही है। वीडियो सामने आने के बाद डॉग रेस्क्यू एनजीओ शिकायत लेकर थाने पहुंचा था। मामला शहर के एयरपोर्ट थाने के पांच बत्ती क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में शनिवार का है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला की पहचान की जा रही है। अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…
भौंकने लगा तो डंडे से लगातार वार करती रही एयरपोर्ट थानाधिकारी संतोष ने बताया कि घटना दोपहर सवा दो बजे की है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला दोपहर में कॉलोनी में आई थी। इसी दौरान अचानक कुत्ता भौंकने लगा। जब वह नहीं रुका, तो महिला डंडा लेकर आई और उसे भगाने लगी। इस बीच कुत्ते को भौंकता देख महिला ने उस पर डंडे से वार कर दिया। डंडे के वार से कुत्ता अधमरा होकर जमीन पर गिर गया। महिला इसके बाद भी नहीं रुकी और लगातार कुत्ते पर डंडे से हमला करती रही। मोहल्ले के लोगों ने टोका तो उन्हें धमकाया, खुद भी वीडियो बनाने लगी पूरी घटना का मोहल्ले के लोगों ने वीडियो बना लिया। कुत्ते को पीटने पर जब मोहल्ले के लोगों ने उसे टोका, तो वह उन्हें धमकाने लगी और खुद भी उनका वीडियो बनाने लगी। थानाधिकारी संतोष ने बतायाज घटना का वीडियो सामने आने के बाद ‘पुकार एनिमल सोसायटी’ की ओर से शिकायत दी गई है। महिला कौन थी और कुत्ते की मौत हुई या नहीं, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा:गली में भौंकने पर डंडा से किया हमला; मोहल्ले के लोगों ने टोका तो धमकाया
Leave a comment