![]()
जालंधर के दशमेश नगर में गोलियां मारकर किए गए डबल मर्डर के पीछे की कहानी सोशल मीडिया पोस्ट की निकली। सिमरनजीत सिंह की पिटाई की इस वीडियो को गुल्लू ने सोशल मीडिया पर अपलोड न करने के लिए कहा था। बावजूद इसके यह वीडियो गैंगस्टर और जेल में बंद लक्की लाहौरिया के पास पहुंच गई और उसने इसे अपने इंस्टा पर अपलोड कर दिया था। बाद में इस वीडियो को सिमरन ने भी अपलोड कर दिया। गुल्लू इस वीडियो को हटाने के लिए प्रेशर बना रहा था। सामने आई ये वीडियो करीब 6 महीने पुरानी है। तब सिमरन को घेरकर गोली चलाने वाले गुल्लू ने पीटा था। इस दौरान मरने वाला दूसरा युवक सौरभ भी उसके साथ था। वीडियो बाहर फैलाने के लिए गुल्लू को सौरभ पर शक था। सौरभ और सिमरन की नजदीकियां बढ़ने पर गुल्लू ने दोनों को गोलियों से भून डाला। सिमरन की गर्दन, जबकि सौरभ के पेट में 2 गोलियां लगी थीं। सिमरन के पिता की मौत हो चुकी है, जबकि सौरभ के पिता विदेश में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर पिता को दे दी गई है। पिता के पहुंचने के बाद सौरभ का अंतिम संस्कार होगा। सौरभ माता-पिता की इकलौती संतान था और बीमार रहने के चलते परिवार उससे काम नहीं करवाता था। घटना के वक्त भी सिमरन सौरभ को दवाई दिलाने के लिए अस्पताल लेकर जा रहा था। उधर, सिमरन के परिवार ने आरोप लगाया कि 11 जून को भी उनके बेटे पर गुल्लू ने हमला किया था। इसकी शिकायत थाना भार्गव कैंप में की गई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते आज बेटे की जान चली गई। इस मसले पर जब परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई तो उसे रुकवा दिया गया। परिवार को चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच पुलिस का फोन आया। इसके बाद परिवार बिना कुछ बताए उठकर चला गया। जानें विवादित वीडियो में क्या एक-दूसरे के दोस्त नहीं थे सौरभ और सिमरनजीत पहले सौरभ और सिमरन में आपसी विवाद था, लेकिन बाद में दोनों आपस में दोस्त हो गए थे। घटना के समय भी दोनों साथ ही अस्पताल जा रहे थे। गुल्लू को दोनों का साथ पसंद नहीं था, इसलिए उसने मौका देख दोनों पर फायरिंग कर दी। पिटाई का वीडियो बनाते वक्त सौरभ और गुल्लू साथ थे। इस वीडियो के बाद गुल्लू को खतरा हो गया था कि उस पर पुलिस केस न कर दे। इसलिए वह बार-बार सौरभ को वीडियो डिलीट करवाने के लिए कह रहा था। सौरभ ने गुल्लू की बात को अनसुना कर दिया था। बताया जा रहा है कि सौरभ ने साफ कह दिया था कि वह इस वीडियो को सोशल मीडिया से नहीं हटवाएगा। इसके बाद गुल्लू की अपने पुराने साथी के साथ भी दुश्मनी हो गई। सिमरन के परिवार की चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस रुकवाई घटना के बाद सिमरन के परिवार ने कहा कि वह पुलिस को लेकर कई खुलासे करना चाहता है। इस पर उसने प्रेस कॉन्फ्रैंस रख ली। अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुए डेढ़ मिनट भी नहीं हुआ था कि परिवार को किसी का फोन आ गया। परिवार की महिला 1 मिनट तक बात सुनती रही। इसके बाद कहने लगी कि प्रस कॉन्फ्रेंस को क्लोज करवाने के लिए फोन आया है। साथ बैठी दूसरी महिला ने पूछा कि किसका फोन है, तो उसने माइक बंद कर नाम लिया। SHO बोले- 7 लोग शामिल हैं, पहचान कर ली है भार्गव कैंप थाने के एसएचओ राजइंदर सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। उनका कहना था कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना को 7 के करीब लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। सबकी पहचान कर ली गई है।
जालंधर- वह VIDEO जिसके लिए हुई 2 युवकों की हत्या:सोशल मीडिया पर डाला, आरोपी ने डिलीट करने को कहा, बात नहीं मानने पर गोलियां मारीं
Leave a comment