जमानत पर छूटे आरोपी ने दी धमकी:बुलंदशहर में पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई

Actionpunjab
2 Min Read




बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में एक व्यक्ति ने जमानत पर छूटे आरोपी और उसके साथी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2026 में उसके बेटे पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में डिबाई थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि इस मामले के कुछ आरोपी अभी भी जेल में हैं, जबकि एक आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड से अंतरिम जमानत मिली हुई है। जान से मारने की धमकी पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:40 बजे वह अपने मुकदमे की पैरवी के लिए न्यायालय गया था। कोर्ट परिसर के बाहर उसे जमानत पर छूटा आरोपी और उसका साथी मिले। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने उसे गाली-गलौज करते हुए समझौते के लिए दबाव बनाया और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई है। इस संबंध में सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तहरीर के आधार पर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *