![]()
चूरू में इंसानियत एकता सेवा समिति ने रविवार को नवाब कायम खां के 607वें शहादत दिवस ‘कायमखानी डे’ पर सेवा कार्य किए। इस दौरान राजकीय डीबी अस्पताल में मरीजों को 70 किलो फल वितरित किए गए और एक सीमेंटेड बेंच भी भेंट की गई। समिति के संस्थापक करामत खान ने बताया कि ये सेवा कार्य मोहम्मद रफीक राजगढ़िया और मोहम्मद इब्राहीम सोलंकी के सहयोग से संपन्न हुए। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए यह सीमेंटेड बेंच लगाई गई है। सेवा कार्यों के बाद नई सड़क स्थित स्टे रिलेक्सड फिजियोथेरेपी क्लिनिक में दुआ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवाब कायम खां को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मुश्ताक खान ने की, जिन्होंने नवाब कायम खां के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। समिति व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा ने समिति के इन सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि अस्पताल में रोगियों के लिए सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर अस्पताल उप अधीक्षक डॉ. इदरीश खान, डॉ. अमजद खान, डॉ. मुरलीधर चौधरी, डॉ. अख्तर खान, एडवोकेट इदरीस खान, अध्यापक वसीम अली, अध्यापक आवेश कुरैशी, मोहम्मद अली पठान, नौशाद खान, हमीद खान, महबूब खान, अयूब खान चायल, अयूब खान गौड़, सुलेमान मनीहार, विनोद खारड़िया, जाकिर खान, अबरार खान, सोयल खान, रेहान खान, अनस खान और माज खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कायमखानी डे पर इंसानियत एकता समिति ने किए सेवा कार्य:चूरू अस्पताल में मरीजों को फल बांटे, भेंट की बेंच
Leave a comment