फतेहपुर में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए:युवक ने शादी से किया इनकार, प्रेमिका की शिकायत पर गिरफ्तार

Actionpunjab
2 Min Read




फतेहपुर में एक युवक को शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। थरियांव थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 वर्षीय संदीप ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद उसे प्रेम जाल में फंसाया। संदीप ने शादी का झांसा देकर एक साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब भी युवती शादी का दबाव बनाती थी, संदीप कोई न कोई बहाना बना देता था। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया युवती ने बताया कि पिछले कुछ समय से संदीप उससे फोन पर बात नहीं कर रहा था। जब वह उससे मिली और शादी के लिए कहा, तो संदीप ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने अपने शोषण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में भेजकर कराया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *