![]()
कैथल के सीवन में यातायात पुलिस ने एक बुलेट बाइक पर पटाखे बजाकर हुड़दंग करने वाले राइडर का 20 हजार 500 रुपए का चालान काट दिया। बाइक का राइडर शहर के तंग गलियों सहित मुख्य बाजार में पटाखे बजाते हुए घूम रहा था, जिसे आमजन को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने चालान करने के बाद बाइक को इंपाउंड कर लिया और थाने ले गई। नाका लगाकर चैकिंग शुरू की बता दें कि सीवान में कई दिनों से ऐसे मामले सामने आ रहे थे। जब बाइक सवार हुड़दंग करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसकी सूचना दुकानदारों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मुख्य मार्ग पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान चीका का एक युवक दिल्ली नंबर की बुलेट बाइक पर पटाखे बजाते हुए आ रहा था। टीम ने उसे रोका और दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। बाइक राइडर कोई भी कागज पेश नहीं कर सका। ऐसे में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक का साढ़े 20 हजार रुपए का चालान कर इंपाउंड कर लिया। इसके अलावा अन्य बाइक राइडरों और चार पहिया वाहन ड्राइवरों को भी चेतावनी दी कि अगर नियमों के विरुद्ध चलेंगे और वाहनों में अनावश्यक मोडिफिकेशन करवाएंगे तो उनके वाहनों का या तो चालान किया जाएगा। अगर दस्तावेज भी नहीं मिले तो इंपाउंड कर लिया जाएगा। दुकानदारों ने प्रशंसा की ट्रैफिक थाना एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस के पास हुड़दंगबाजी करने वालों की शिकायतें पहुंच रही थी। इस पर टीम ने नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की और बुलेट बाइक का साढ़े 20 हजार का चालान कर दिया। उन्होंने दोपहिया और चार पहिया वाहनों को चालकों को चेतावनी दी कि अगर नियमों का पालन नहीं करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। सीवन के दुकानदारों ने पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा की और साथ में अपील भी की नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन ड्राइवरों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
कैथल में दिल्ली नंबर की बुलेट बाइक पर हुड़दंग:पटाखे बजा रहा था राइडर, साढ़े 20 हजार का चालान, बाइक इंपाउंड की
Leave a comment