यूरोप में बैठा गैंगस्टर चला रहा था रंगदारी रैकेट:कारोबारियों को धमकाकर वसूलते थे पैसे, लुधियाना पुलिस ने दर्ज किया केस

Actionpunjab
2 Min Read




लुधियाना सदर थाना पुलिस ने एक ऐसे कथित रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है, जो लुधियाना समेत पंजाब के विभिन्न हिस्सों में कारोबारियों और अन्य लोगों को धमकाकर, फायरिंग की घटनाएं कर दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलता था। पुलिस के अनुसार गिरोह का संचालन विदेश में बैठे एक आरोपी द्वारा किया जा रहा था और इसके सदस्य हथियारों व नशे की तस्करी में भी शामिल थे। नमित पर है पहले से 7 मामले दर्ज पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार गिरोह का कथित सरगना लुधियाना के शाम नगर का निवासी नमित शर्मा है, जो फिलहाल यूरोप में रह रहा है। पुलिस का दावा है कि नमित शर्मा के खिलाफ पहले से सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह विदेश में बैठकर गिरोह की गतिविधियों को निर्देशित करता था। हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।एफआईआर में मुख्यारोपी नमित शर्मा सहित उसके अन्य साथियों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते थे। कई मामलों में कथित तौर पर अपने निशाने पर मौजूद लोगों की संपत्तियों पर फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाया जाता था, ताकि उन्हें भारी रकम रंगदारी के रूप में देने के लिए मजबूर किया जा सके।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *