दिल्ली के पूठखुर्द में ₹10 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ:मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने दी सौगात, बोले-जनता तक सीधे पहुंचेगा लाभ

Actionpunjab
2 Min Read




दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री एवं बवाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने आज पूठखुर्द गांव में दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के फंड से लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं के तहत गांव में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, सीसी पेवमेंट (CC Pavement) निर्माण, आरसीसी (RCC) नालियों के निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से पूठखुर्द और आसपास के इलाकों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय निवासियों को जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की आंतरिक कनेक्टिविटी मजबूत होने से लोगों के दैनिक जीवन, व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक सुविधाओं तक पहुंच में बड़ा सुधार आएगा। समग्र विकास और बेहतर जीवन स्तर पर ध्यान इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा, “दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के माध्यम से दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों को आधुनिक और बेहतर बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पूठखुर्द में शुरू किए गए ये कार्य केवल सड़क और नाली निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह गांव के समग्र विकास, बेहतर जीवन स्तर और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।” 24 घंटे में बवाना को मिली ₹30 करोड़ की योजनाएं विधायक रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार को रेखांकित करते हुए कहा कि बीते कल ही बवाना विधानसभा क्षेत्र के दीप विहार में लगभग 20 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था, और आज पूठखुर्द में 10 करोड़ रुपए के कार्यों की शुरुआत हुई है। यह दर्शाता है कि हमारी सरकार बवाना के विकास को लेकर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। आने वाले समय में ये कार्य जमीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे और क्षेत्र की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *