हरियाणा पुलिस 5500 कांस्टेबल भर्ती-पहले दिन 3 हजार युवा आंएगे:बायोमेट्रिक के बाद अकेले भी लगा सकेंगे दौड़; स्क्रीन पर दिखेगा समय

Actionpunjab
3 Min Read




हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आज से PST (फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट) शुरू हो रहा है। पहले दिन करीब 3 हजार युवा ट्रैक पर दौड़ लगाएंगें। दौड़ से पहले युवाओं का बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार, पारदर्शिता और सटीक समय मापन सुनिश्चित करने के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के दौरान दौड़ के समय अभ्‍यर्थियों के पैरों में RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) चिप या आधुनिक सेंसर तकनीक का उपयोग किया जाएगा। जिसके चलते उन्हें ग्रुप में दौड़ाने की आवश्यकता नहीं है। वे अकेले भी दौड़ लगा सकेंगे। PST के दौरान हर अभ्यर्थी का प्रदर्शन रियल-टाइम में स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद बनी रहे। अभ्यर्थी रेस पूरा करने के तुरंत बाद अपना समय देख सकते हैं। 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़ पुलिस भर्ती के पुरुष उम्मीदवारों को 2.5 किलोमीटर की दौड़ 12 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। दौड़ के दौरान पैरों में लगने वाली ये हाईटेक चिप समय और कदमों की सटीक की गणना करेंगी। जिससे भर्ती सिस्टम में पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी। वहीं स्क्रीन पर भी सामने कैंडिडेट को समय दिखाई देगा। ग्राउंड में लगाए गए हैं CCTV कैमरे पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा PST के लिए CCTV कैमरे लगवाए गए हैं। एजेंसियां के द्वारा समय रहते यह कार्य पूरा कर लिया गया था। दौड़ की प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए खेल व दूसरे विभाग से कोच की तैनाती करवाई गई है। ट्रैफिक किया गया है डायवर्ट सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंदर कुमार ने बताया कि 15 जून 2026 से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन सुबह 4 बजे से सुबह 11 बजे तक ताऊ देवी लाल स्टेडियम के आसपास कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। इसके तहत ताऊ देवी लाल स्टेडियम के मुख्य द्वार के सामने स्थित रेड लाइट से आगे पीपल वाले पेड़ कट तक जाने वाला मार्ग एक तरफ से बंद रहेगा। इसके अतिरिक्त स्टेडियम के पीछे वाला मार्ग दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा। यहां से अपनाएं वैकल्पिक मार्ग एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने नागरिकों, वाहन चालकों तथा कार्यालय जाने वाले लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाएं तथा पंचकूला से ताऊ देवी लाल स्टेडियम होते हुए सेक्टर-23, सेक्टर-24, सेक्टर-25 और रामगढ़ की ओर जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इससे भर्ती प्रक्रिया के दौरान यातायात दबाव कम करने और सड़कों पर सुगम आवाजाही बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *