![]()
रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा सोमवार को पाली जिले के रोहट क्षेत्र स्थित नेहड़ा बांध पहुंचे। उन्होंने बांध में भरे पानी का जायजा लिया। बांध में भरा पानी नदी में बहने को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान मौजूद किसान रिटायर्ड जस्टिस से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की गलती से नेहड़ा बांध में भरा प्रदूषित पानी नदी में बहाया जा रहा है, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी, सीओ ग्रामीण अमरसिंह रत्नू, सिंचाई विभाग के एक्सईएन शंकरलाल सहित कई जने मौजूद रहे। बता दें कि 2 दिन पहले बांध के गेट पर ऑयल-ग्रीसिंग के करने के दौरान बांध का गेट अटक गया था और वापस बंद नहीं हुआ। इस पर बांध में भरा पानी नदी में बह गया था। इसी बात पर किसानों ने नाराजगी जताई थी और किसान वागाराम विश्नोई बांध की पाल पर ही अनशन पर बैठ गए थे।
नेहड़ा बांध पहुंचे रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा:नदी में बांध का पानी जाने पर जताई नाराजगी, कलेक्टर भी रहे मौजूद
Leave a comment