रावतपुर बालाजी मंदिर से दानपात्र चोरी, दो गिरफ्तार:पुलिस ने दानपात्र बरामद किया, सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए

Actionpunjab
2 Min Read




कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ दानपात्र भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मंदिर के पुजारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया। रावतपुर थाना क्षेत्र के कुशवाहा नगर निवासी एवं मंदिर से जुड़े धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि रविवार तड़के करीब 3:30 बजे वह बालाजी मंदिर की सफाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें दो संदिग्ध युवक मंदिर परिसर की दीवार फांदकर भागते दिखाई दिए। शक होने पर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो युवक पहले मंदिर के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश करने का प्रयास करते नजर आए। असफल होने पर दोनों ने दीवार फांदकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया और वहां रखा दानपात्र चोरी कर फरार हो गए। पुजारी ने तत्काल घटना की जानकारी तत्काल डायल-112 पर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रावतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंदिर परिसर के बाहर खड़ी एक संदिग्ध बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी। सोमवार को पुलिस मिली बाइक नंबर के आधार पर शातिरो को रावतपुर के स्कार्ट वर्ड स्कूल के पीछे से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया हुआ दानपात्र भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मो. शाकिब निवासी चमनगंज, कानपुर तथा कामरान निवासी गंगाघाट, जनपद उन्नाव बताया पकड़े गए आरोपियों का पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। दोनों आरोपियों को पुलिस जेल भेज रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *